• Latest
  • Trending

एससीओ में ‘सिंह’ नाद

July 4, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एससीओ में ‘सिंह’ नाद

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

अब शंघाई सहयोग संगठन में भारत की ओर से अपनाए गए रुख का असर होता दिख रहा है।
चीन सीमा निर्धारण और क्षेत्र में शांति बनाए रखने को लेकर भारत के साथ संवाद करने के लिए तैयार है। यह भारत की एक कूटनीतिक जीत के समान ही है।

हाल ही में चीन के किंगदाओ शहर में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के प्रस्तावित संयुक्त वक्तव्य पर हस्ताक्षर करने से इन्कार कर रक्षामंत्री ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख कितना कड़ा है। एससीओ में भारत और पाकिस्तान 2017 से पूर्ण सदस्य हैं जिसमें रूस, कजाकिस्तान, किर्गिजिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस भी हैं। राजनाथ सिंह ने प्रस्तावित संयुक्त वक्तव्य पर हस्ताक्षर न करके चीन और पाकिस्तान की चाल को पूरी तरह से नाकाम कर दिया। आज हर भारतीय, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सिंहनाद पर गर्व कर रहा है। रक्षामंत्री ने हस्ताक्षर करने से इन्कार इसलिए किया क्योंकि उसमें पहलगाम में हुए हमले का कोई जिक्र नहीं किया गया था जबकि पाकिस्तान में बलूचिस्तान में हुई आतंकी घटना का उल्लेख था। भारत चाहता था कि संयुक्त वक्तव्य में आतंकवाद और उससे जुड़ीं चिंताओं को स्पष्ट रूप में शामिल किया जाए। इस पर रक्षामंत्री ने कड़ा रुख अपनाया। पाकिस्तान और चीन मिलकर पहलगाम में हुए नरसंहार को बयान में शामिल करने के खिलाफ थे।
राजनाथ सिंह ने बैठक में पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ और चीन के एडमिरल डोंग जून के सामने बिना किसी लाग-लपेट के कहा कि आतंकवाद और शांति एक साथ नहीं चल सकते। उन्होंने कहा, कुछ देश आतंकवाद को अपनी नीति का हथियार बनाते हैं और आतंकियों को पनाह देते हैं। ऐसे दोहरे रवैये की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। राजनाथ सिंह ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जिक्र किया जिसमें पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी ग्रुप द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने धार्मिक पहचान के आधार पर 26 बेकसूर नागरिकों को गोली मार दी थी। भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए सीमा पार आतंकी ढांचे को नेस्तनाबूद कर दिया। सिंह ने कहा, भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलता है। हमने दिखाया कि आतंकवाद के गढ़ अब सुरक्षित नहीं हैं। चीन और पाकिस्तान संयुक्त वक्तव्य में आतंकवाद के मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे थे ताकि उन्हें कठघरे में खड़ा न होना पड़े। अगर भारत इस वक्तव्य पर हस्ताक्षर कर देता तो भारत का पक्ष कमजोर ही सकता था लेकिन राजनाथ सिंह ने अत्यंत परिपक्वता और कुशल राजनीतिज्ञ सूझबूझ का परिचय दिया।
चीन के रवैये से एक बार फिर यह सिद्ध हो गया कि वह आतंकवादी देश पाकिस्तान के साथ खड़ा है। चीन कई बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के आतंकवादी कमांडरों को ब्लैक लिस्ट में डालने का विरोध कर चुका है। पहलगाम हमले के बाद भी चीन के विदेश मंत्रालय का वक्तव्य काफी ढीला-ढाला था। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी चीन ने ही पाकिस्तान की मदद की थी लेकिन भारतीय सेना ने चीन के हथियारों पर इठलाने वाले पाकिस्तान को 22 मिनट में चित कर दिया था।
अब शंघाई सहयोग संगठन में भारत की ओर से अपनाए गए रुख का असर होता दिख रहा है। चीन ने सोमवार 30 जून को कहा कि भारत-चीन सीमा विवाद जटिल है और इसे सुलझाने में समय लगेगा लेकिन इसके साथ ही उसने यह भी स्पष्ट किया कि वह सीमा निर्धारण और क्षेत्र में शांति बनाए रखने को लेकर भारत के साथ संवाद करने के लिए तैयार है। 26 जून को चीन के किंगदाओ शहर में एससीओ के सम्मेलन के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके चीनी समकक्ष डोंग जुन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई थी। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच जारी तनाव को कम करने और एलएसी पर शांति बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीमा विवाद को सुलझाने के लिए 23 दौर की विशेष प्रतिनिधि स्तर की बातचीत हो चुकी है लेकिन मामला इतना जटिल है कि इसमें समय लगना स्वाभाविक है। जब पूछा गया कि क्या विवाद सुलझाने के लिए कोई समय सीमा तय की गई है तो माओ निंग ने कहा, हम आशा करते हैं कि भारत भी उसी दिशा में काम करेगा और सीमा क्षेत्रों को शांत और स्थिर बनाए रखने के लिए संवाद जारी रखेगा। यह भारत की एक कूटनीतिक जीत के समान ही है।

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation