• Latest
  • Trending
SIAM data shows jump in EV registrations

सियाम के आंकड़ों में ईवी पंजीकरण में दिखा उछाल

April 18, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सियाम के आंकड़ों में ईवी पंजीकरण में दिखा उछाल

- यात्री वाहनों की बिक्री में बना नया रिकॉर्ड

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 18, 2025
in the blitz
0
SIAM data shows jump in EV registrations

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।यूटिलिटी गाड़ियों की मजबूत मांग से देश में यात्री वाहनों (पीवी) की थोक बिक्री बीते सालाना आधार पर दो फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 43,01,848 इकाई पहुंच गई। 2023-24 में कुल 42,18,750 यात्री वाहन बिके थे।
इस अवधि में इलेक्टि्रक वाहनों (ईवी) का पंजीकरण बढ़कर 19.7 लाख पहुंच गया, जो 2023-24 के 16.8 लाख इकाइयों की तुलना में 16.9 फीसदी अधिक है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, यूटिलिटी वाहनों ने बिक्री में वृद्धि को गति देना जारी रखा है।
2024-25 में कुल यात्री वाहनों की थोक बिक्री में इनकी हिस्सेदारी बढ़कर 65 फीसदी पहुंच गई, जो 2023-24 में 60 फीसदी थी। बीते वित्त वर्ष कुल 27,97,229 यूटिलिटी वाहन बिके, जो 2023-24 के 25,20,691 इकाइयों के मुकाबले 11 फीसदी अधिक है।
निर्यात 15 प्रतिशत बढ़ा
सियाम के मुताबिक, 2024-25 में देश से रिकॉर्ड 7.7 लाख से अधिक यात्री वाहनों का निर्यात किया गया। यह वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में 15 फीसदी वृद्धि को दर्शाता है। निर्यात में यह वृद्धि देश में निर्मित होने वाले वैश्विक मॉडल की मांग से प्रेरित रही।
– कारों की बिक्री 13% घटी, दोपहिया में तेजी
– कारों की बिक्री 13 फीसदी घटकर 13,53,287 इकाई रही।
– दोपहिया वाहनों की बिक्री 9% बढ़कर 1,96,07,332 इकाई रही।
– वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में तिपहिया वाहनों में 7 फीसदी की बढ़ोतरी रही।
– सभी श्रेणी के वाहनों की बिक्री बीते वित्त वर्ष सात फीसदी बढ़कर 2,56,07,391 इकाई पहुंच गई।
मार्च में चार फीसदी वृद्धि
यात्री वाहनों की थोक बिक्री मार्च, 2025 में सालाना आधार पर चार फीसदी बढ़कर 3,81,358 इकाई पहुंच गई। इस दौरान 16.56 लाख से अधिक दोपहिया और 62,813 तिपहिया वाहनों की बिक्री हुई।
मेक इन इंडिया वाहनों की मांग
सियाम के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा, ग्रामीण मांग और उपभोक्ता विश्वास में सुधार से क्षेत्र को उबरने में मदद मिल रही है। अफ्रीका और पड़ोसी देशों जैसे प्रमुख बाजारों में निर्यात मांग जारी रहने की संभावना है, क्योंकि मेड इन इंडिया वाहनों का चलन बढ़ रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation