• Latest
  • Trending

शुभमन गिल बने भारत के नए कप्तान

May 30, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

शुभमन गिल बने भारत के नए कप्तान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 30, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के नए कप्तान बनाए गए हैं। भारतीय चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम की घोषणा की। चीफ सेलेक्टर अजित आगरकर ने कहा कि शुभमन गिल टीम के कप्तान और ऋषभ पंत उप कप्तान होंगे। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर 20 जून से पहला टेस्ट मैच खेलेगी। यह रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास के बाद भारत की पहली सीरीज होगी।

भारतीय टेस्ट टीम में पांच महीने में भारी बदलाव हो गया है। पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया जाने वाली और इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित भारतीय टीम में कम से कम 5 बदलाव हैं। भारतीय टीम में सबसे चौंकाने वाला बदलाव करुण नायर की वापसी रही है। वे 8 साल बाद टीम में लौटे हैं। दूसरी ओर, सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया है। शमी ने आखिरी टेस्ट 2023 में खेला था।

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

पांचवें सबसे कम उम्र के कप्तान
शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान बनाए जाने पर अजित आगरकर ने कहा, ‘वे बहुत युवा हैं। हमने उनमें सुधार देखा है। भारतीय टीम की कप्तानी करना बहुत दबाव वाला काम है लेकिन हमें उनसे उम्मीद है। शुभमन गिल भारत के तीसरे सबसे कम उम्र के कप्तान होंगे। आज जब टीम की घोषणा हुई है, तब उनकी उम्र 25 साल 258 दिन है। सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, रवि शास्त्री ने जब पहली बार भारत की कप्तानी की थी तब उनकी उम्र शुभमन से कम थी। सबसे कम उम्र के भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी थे। टाइगर पटौदी ने जब पहली बार देश की कमान संभाली तब उनकी उम्र 21 साल 77 दिन थी।

जसप्रीत बुमराह खेलेंगे 3 या 4 टेस्ट
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सभी पांच टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। चीफ सेलेक्टर ने यह भी बताया कि बुमराह सीरीज में तीन या चार मैच ही खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम में शामिल रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा और सरफराज खान को इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया है।
भारतीय टेस्ट टीम : शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

93 साल में सिर्फ 3 सीरीज जीते
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के खिलाफ वहां जाकर भारत 93 साल में सिर्फ 3 सीरीज जीता है। इंग्लैंड को घर में घुसकर हराना टेढ़ी खीर है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation