• Latest
  • Trending
Shock to Haryana government on five extra marks

पांच अतिरिक्त अंकों पर हरियाणा सरकार को झटका

June 28, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Wednesday, September 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पांच अतिरिक्त अंकों पर हरियाणा सरकार को झटका

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 28, 2024
in लीगल
0
Shock to Haryana government on five extra marks
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) परीक्षा में पांच अतिरिक्त अंकों के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। हरियाणा के मूल निवासियों को सामाजिक आर्थिक आधार पर भर्ती परीक्षाओं में अतिरिक्त पांच अंक देने की नीति लागू करने की सरकार की अंतिम उम्मीद भी खत्म हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार और हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की वो याचिका खारिज कर दी जिसमें मूल निवासियों को भर्ती परीक्षाओं में पांच अतिरिक्त अंक देने की अधिसूचना रद करने के हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी।

हाईकोर्ट के आदेश पर मुहर
सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है। शीर्ष अदालत ने हरियाणा सरकार की नीति को लोक लुभावन करार देते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश में दखल देने से इन्कार कर दिया।

YOU MAY ALSO LIKE

दहेज केस में 60-90 दिन में चार्जशीट की हो कोशिश

हाई कोर्ट ने स्कूलों में हिजाब पर रोक लगाई

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का क्या था आदेश
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने गत 31 मई को पांच अतिरिक्त अंक देने की नीति को असंवैधानिक ठहराते हुए अधिसूचना रद कर दी थी जिसके खिलाफ हरियाणा सरकार और हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की थी।

हाई कोर्ट के फैसले में कोई त्रुटि नजर नहीं आती
न्यायमूर्ति अभय एस ओका व न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की अवकाशकालीन पीठ ने बहस सुनने के बाद याचिका खारिज करते हुए कहा कि उन्हें हाई कोर्ट के फैसले में कोई त्रुटि नजर नहीं आती जिसके लिए उसमें हस्तक्षेप किया जाए। मामले पर सुनवाई की शुरुआत में ही पीठ याचिका पर विचार करने की इच्छुक नहीं दिख रही थी।

लोक लुभावन उपाय बताया
जैसे ही सुनवाई शुरू हुई पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि एक मेधावी छात्र को 60 अंक मिलते हैं तथा किसी और को भी 60 अंक मिलते हैं लेकिन सिर्फ पांच अनुग्रह अंकों के कारण वह ऊपर नहीं जाता। ये सभी लोक लुभावन उपाय हैं। पीठ ने हरियाणा सरकार की ओर से बहस कर रहे अटार्नी जनरल और अन्य वरिष्ठ वकीलों से कहा कि आप ऐसी कार्रवाई का बचाव कैसे कर सकते हैं जिसमें किसी को पांच अंक अतिरिक्त मिल रहे हों।

अटार्नी जनरल की दलील बेअसर
हालांकि अटार्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने राज्य सरकार की नीति का बचाव करते हुए दलील दी कि हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक रोजगार की सुरक्षा से वंचित लोगों को अवसर देने के लिए अनुग्रह अंक नीति पेश की थी। वेंकटरमणी ने हाई कोर्ट के दोबारा लिखित परीक्षाएं आयोजित कराने के आदेश का भी विरोध किया और कहा कि हाई कोर्ट का आदेश ठीक नहीं है।

मानक का उल्लंघन
जबकि पहले से कैविएट दाखिल करने वाले और कोर्ट में मौजूद टीजीटी अभ्यर्थियों के वकील जसबीर सिंह मलिक ने हाई कोर्ट के आदेश को सही ठहराते हुए कहा कि सामाजिक और आर्थिक आधार पर पांच अतिरिक्त अंक देने की नीति सुप्रीम कोर्ट के इंद्रा साहनी फैसले में तय किये गए आरक्षण की अधिकतम 50 फीसद सीमा के मानक का उल्लंघन है।

– सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक बताया, याचिका खारिज की
– पहले चयनित उम्मीदवारों को भी दोबारा देनी होगी परीक्षा

पांच मई 2022 की अधिसूचना
हरियाणा सरकार ने पांच मई 2022 को एक अधिसूचना जारी की जिसमें हरियाणा के मूल निवासियों (डोमीसाइल) को भर्ती परीक्षाओं में सामाजिक आर्थिक आधार पर पांच अतिरिक्त अंक देने की नीति थी। नीति के मुताबिक जिनकी पारिवारिक आय एक लाख 80 हजार से कम है, उन्हें इसका लाभ मिलना था। इसके बाद राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियां निकाली और टीजीटी टीचरों की भी भर्तियां निकाली। कुछ अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर सामाजिक आर्थिक आधार पर पांच अतिरिक्त अंक देने की नीति को चुनौती दी। हाई कोर्ट ने याचिकाएं स्वीकार करते हुए अतिरिक्त अंक देने की अधिसूचना असंवैधानिक ठहराते हुए रद कर दी।

समानता के अधिकार के उल्लंघन का दिया हवाला
हाई कोर्ट ने माना कि नीति संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 16 समानता के अधिकार का उल्लंघन करती है। हाई कोर्ट ने 10 जनवरी 2023 और 25 जुलाई 2023 के सीईटी परीक्षा परिणाम रद कर दिये थे और सीईटी अंकों के आधार पर नये सिरे से मेरिट लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया था। हाई कोर्ट ने नये सिरे से भर्ती विज्ञापन निकालने और चयन का आदेश दिया था। हाई कोर्ट ने कहा था कि जिनकी नियुक्ति हो चुकी है, उन्हें नयी चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति होगी और वे नये चयन तक काम करते रह सकते हैं लेकिन अगर नये चयन में वे पास नहीं हुए तो तत्काल प्रभाव से पद से हट जाएंगे। हाई कोर्ट के इस आदेश से नियुक्ति पाने वाले हजारों लोग प्रभावित हुए हैं जिन्हें दोबारा चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation