• Latest
  • Trending

सेना जॉइन कर पूरा किया दिवंगत सैनिक पति का सपना

March 14, 2025
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सेना जॉइन कर पूरा किया दिवंगत सैनिक पति का सपना

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 14, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

ब्लिट्ज ब्यूरो

चेन्नई। सोनी बिष्ट की शादी के बस एक महीने बाद ही उनके पति सिपाही नीरज सिंह भंडारी का एक दुर्घटना में निधन हो गया। इस गम में डूबने के बजाय, सोनी ने अपने पति के सपने को पूरा करने का फैसला किया। उन्होंने भारतीय सेना की वर्दी पहनने का निश्चय किया। चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में सोनी पासिंग आउट परेड में शामिल हुईं। वो एक विधवा के रूप में नहीं, बल्कि एक योद्धा के रूप में, देश की सेवा के लिए तैयार थीं।
सोनी बिष्ट ब्रिगेड ऑफ गार्ड्स बटालियन के रिटायर्ड सूबेदार कुंदन सिंह की बेटी हैं। 6 जनवरी, 2023 को 18 कुमाऊं रेजिमेंट के नीरज से शादी के एक महीने बाद ही उनकी दुनिया उजड़ गई थी। सोनी ने गर्व से कहा, ‘जब मुझे कुमाऊं रेजिमेंट के अधिकारियों से वीर नारी एंट्री के बारे में पता चला, तो मेरे पिता ने मुझे यह रास्ता चुनने के लिए प्रोत्साहित किया। यह एक कठिन यात्रा थी, लेकिन मैंने हर चुनौती पर विजय प्राप्त की।’ सोनी अब आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में शामिल हो गईं हैं।
24 महिला ऑफिसर हुईं शामिल
सोनी उन 133 पुरुष ऑफिसर कैडेट्स और 24 महिला ऑफिसर कैडेट्स में शामिल थीं, जिन्हें भारतीय सेना की विभिन्न शाखाओं में कमीशन दिया गया। इसके अलावा, पांच मित्र देशों के पांच पुरुष विदेशी ऑफिसर कैडेट्स और सात महिला विदेशी ऑफिसर कैडेट्स ने भी अपना प्रशिक्षण पूरा किया। इससे अंतर्राष्ट्रीय सैन्य संबंध और मजबूत हुए हैं। चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल जॉनसन पी मैथ्यू ने परेड की सलामी की। उन्होंने मान्या एम कुमार को प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। प्रगति ठाकुर को ओटीए गोल्ड मेडल, मान्या एम कुमार को सिल्वर मेडल और सुरजीत यादव को ब्रॉन्ज मेडल मिला। अपने संबोधन में उन्होंने युवा अधिकारियों से निस्वार्थ सेवा और उत्कृष्टता बनाए रखने का आग्रह किया। परेड का समापन पिपिंग समारोह के साथ हुआ। अपनी नई रैंक के साथ, युवा अधिकारियों ने देश की सेवा करने, ईमानदारी और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ ली।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation