• Latest
  • Trending

अमेरिका से भारत पैसा भेजना अब होगा महंगा

May 23, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमेरिका से भारत पैसा भेजना अब होगा महंगा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 23, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। ट्रम्प प्रशासन जल्द ही विदेश में पैसा भेजने पर टैक्स लगाने के लिए बिल लाने वाला है। अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए अपने घर पैसे भेजना अब और महंगा हो सकता है। ट्रम्प प्रशासन आउटवर्ड रेमिटेंस यानी अमेरिका से बाहर दूसरे देशों में पैसा भेजने पर 5% टैक्स लगाने की योजना बना रहा है।

इससे हर साल भारत आने वाले पैसे पर अतिरिक्त 1.6 अरब डॉलर यानी करीब 13.3 हजार करोड़ रुपए टैक्स देना पड़ सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इसके लिए एक बिल ला रहे हैं। इसका असर 4 करोड़ से अधिक लोगों पर पड़ेगा। इनमें ग्रीन कार्ड होल्डर और एच1बी वीजा पर अमेरिका में रहने वाले भारतीय शामिल हैं। ट्रम्प का यह कानून उन भारतीयों पर लागू नहीं होगा, जिनके पास अमेरिका की नागरिकता है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

भारत में विदेशों से आने वाला पैसा दो गुना हुआ
भारत में विदेशों से आने वाला पैसा पिछले एक दशक में दो गुना हो गया है। मार्च 2025 में आई आरबीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2010-11 में प्रवासी भारतीयों ने 55.6 अरब डॉलर भारत भेजे थे। 2023-24 में यह आंकड़ा बढ़कर 118.7 अरब डॉलर हो गया है।

भारत को सबसे ज्यादा पैसा अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों ने भेजा है। भारत आने वाले कुल पैसे में इन देशों की हिस्सेदारी आधे से ज्यादा रही। खाड़ी देशों की तुलना में भी इन देशों की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। भारत में विदेशों से सबसे ज्यादा पैसा अमेरिका में रहने वाले प्रवासियों ने भेजा। 2020-21 में भारत आने वाले पैसे में अमेरिका की हिस्सेदारी 23.4% थी जो 2023-24 में बढ़कर 27.7% हो गई है। अमेरिका से प्रवासी भारतीयों ने करीब 32.9 अरब डॉलर भेजे हैं।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा रेमिटेंस पाने वाला देश
भारत दुनिया में सबसे ज्यादा रेमिटेंस पाने वाला देश है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक भारत 2008 से लगातार इस लिस्ट में पहले पायदान पर बना हुआ है। ग्लोबल रेमिटेंस में भारत की हिस्सेदारी 2001 में 11% थी, जो 2024 में बढ़कर 14% हो गई है।

2024 में रेमिटेंस प्राप्त करने वाले टॉप 5 देशों में 129 अरब डॉलर के साथ भारत पहले स्थान पर है। इसके बाद मेक्सिको (68 अरब डॉलर), चीन (48 अरब डॉलर), फिलीपींस (40 अरब डॉलर) और पाकिस्तान (33 अरब डॉलर) का नंबर है। इन आंकड़ों को दिसंबर 2024 में वर्ल्ड बैंक ने जारी किया था।

– ट्रम्प प्रशासन 5 प्रतिशत टैक्स लगाएगा
– हर साल 13 हजार करोड़ रुपए ज्यादा चुकाने होंगे

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation