• Latest
  • Trending
yogi

सीएम योगी तक पहुंची घोटाले की फाइल, अब एक्शन की तैयारी

June 28, 2024
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
CAG Railway Audit Report 2026: ₹1,130.92 Crore की 26 टिप्पणियाँ

छब्बीस टिप्पणियाँ, ग्यारह सौ करोड़

August 30, 2026
farmer

बानवे प्रतिशत खेत अब भी बाहर

August 30, 2026
जल जीवन मिशन, ई-श्रम, सूक्ष्म सिंचाई और रेलवे अपडेट

छात्र जाएँगे गाँव के नल तक

August 30, 2026
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

August 29, 2026
CAG रिपोर्ट 17 वैज्ञानिक अनुसंधान कोष 3490 करोड़

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

August 29, 2026
nuclear

लक्ष्य सौ, असली आँकड़ा चार

August 29, 2026
daily-news

भारत की ताजा खबरें 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
Sunday, August 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सीएम योगी तक पहुंची घोटाले की फाइल, अब एक्शन की तैयारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 28, 2024
in अन्तरराष्ट्रीय
0
yogi

ग्रेटर नोएडा। पहली भारतीय मोटो जीपी के खिलाफ रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंच गई है। ऐसे में आयोजनकर्ता कंपनी फेयर स्ट्रीट के खिलाफ कठोर कार्रवाई तय मानी जा रही है। रिपोर्ट पर 16 जून को निर्णय होना था, लेकिन किसी कारणवश शासन स्तर पर होने वाली बैठक स्थगित हो गई। प्राधिकरण की जांच में मोटो जीपी रेस कराने वाली कंपनी दोषी मिली है। इस मामले में जिम्मेदार कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में पिछले वर्ष सितंबर में आयोजित हुई पहली भारतीय मोटो जीपी रेस कराने वाली कंपनी फेयर स्ट्रीट स्पोर्ट्स की मुश्किलें बढ़ सकती है। कंपनी पर वेंडरों का भुगतान न करने समेत कई आरोप थे, जिनकी प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने जांच की। जांच में पाया गया है कि कंपनी गैर सूचीबद्ध है। इसकी अधिकृत शेयर पूंजी 10 लाख तथा प्रदत्त पूंजी मात्र 1.27 लाख रुपए है। कंपनी पर वेंडरों की देयता और रेस को लेकर हुए कार्यों की लागत में भी असमानता मिली। यह कंपनी 12 मई 2022 को रजिस्टर्ड हुई । कंपनी को इस तरह की इवेंट कराने का कोई अनुभव नहीं रहा। इसलिए कंपनी ने इन्वेस्ट यूपी के साथ अनुबंध किया। कंपनी ने 15 फरवरी 2023 को दिए अपने पत्र में कुल व्यय 42.33 करोड़ रुपए दर्शाया, जबकि वेंडरवार अंतिम राशि 41.09 करोड़ तथा पत्र के साथ संलन टैक्स इनवाइस के अनुसार 39.871 करोड़ आती है।

YOU MAY ALSO LIKE

मस्क का भारत के दूरदराज इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने का प्लान

नेपाल में भारत की बेटियों को नागरिकता मिलना हुआ आसान

सीएम योगी ने पढ़ी रिपोर्ट
आयोजन में ट्रैक खर्च और निवेशक सम्मेलन पर किया गया व्यय 45.06 करोड़ दिखाया है। इससे यह तय होता है कि मोटो जीपी रेस के दौरान हुए कार्यों और उनके भुगतान में असमानता है। कंपनी ने कार्यों और भुगतान से संबंधित कोई विस्तृत विवरण भी जमा नहीं किया। रिपोर्ट को शासनस्तर पर भेजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने भी रिपोर्ट को पढ़ लिया है। जल्द ही इस मामले में बड़ा फैसला आने की संभावना है।

काम करने वाले भुगतान के लिए परेशान
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने 12 मार्च 2024 को यमुना प्राधिकरण के सीईओ को लिखे पत्र में कहा था कि बीते 24 सितंबर 2023 को बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट पर मोटो जीपी रेसिंग हुई थी जिसमें संभल जिले के गुन्नौर निवासी योगेंद्र यादव पुत्र वीर सिंह ने मोटो जीपी रेसिंग बाइक से पहले काम किया था, लेकिन उसकी पेमेंट अभी तक नहीं की गई है। इनका सामान गैर कानूनी तरीके से अपने पास रख लिया गया है। इस दौरान लाए गए उपकरण को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। वह ठगा सा महसूस कर रहा है। वह मानसिक क्षति झेल रहा है। नोएडा के सेक्टर-34 में रहने वाले विवेक कुमार सिंह और देवेंद्र सिंह का कहना है कि मोटो जीपी के दौरान उन्होंने आरसीसी की डायमंड कटिंग का कार्य किया था। अपनी पूरी क्षमता के अनुसार काम किया, लेकिन उपकरण अभी तक नहीं दिया गया है। आरोप लगाया है कि पुष्कर नाथ, जो श्रीवास्तव फेयर स्ट्रीट स्पोर्ट्स कंपनी के सीईओ हैं, ने गैर कानूनी तरीके से सामान रख लिया है। अनेकों बार मोबाइल पर बात की। व्यक्तिगत रूप से ऑफिस जाकर निवेदन किया। उपकरणों को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। जिससे आर्थिक और मानसिक क्षति झेलनी पड़ रही है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation