नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सप्ताह खुशियों, उम्मीदों का पैगाम लेकर आया है। भारतीय डाक विभाग, रेलवे, बैंकिंग क्षेत्र और कर्मचारी चयन आयोग ने मिलकर 48,000 से भी अधिक पदों पर बंपर भर्तियों के आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। 10वीं पास, आईटीआई डिप्लोमा धारक, बी.टेक और ग्रेजुएट्स के लिए करियर बनाने का यह एक सुनहरा मौका है। अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अभ्यर्थी नीचे दी गई टॉप भर्तियों की पूरी जानकारी देख सकते हैं और अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
10वीं पास के लिए 23,757 पदों पर भर्ती
भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), बीपीएम और एबीपीएम के 23,757 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) प्रक्रिया के तहत आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल 10वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर तय की गई है।
सदर्न रेलवे में 4,471 पदों पर बंपर भर्ती
सदर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,471 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार 27 सितंबर तक अधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी परीक्षा के केवल 10वीं और आईटीआई के अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष निर्धारित है।













