रांची। झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय आनंदराव लाटकर परमाणु ऊर्जा विभाग में डीजी (सुरक्षा) के पद पर प्रोन्नत हुए हैं, वहीं आईएएस अधिकारी घोलप रमेश को केंद्रीय उपक्रम में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए एनओसी मिल गया है।
झारखंड कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय आनंदराव लाटकर डीजी रैंक में प्रोन्नत हो गए हैं। लाटकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग में डीजी सिक्योरिटी बने हैं। उनकी एडीजी से डीजी में प्रोन्नति संबंधित अधिसूचना मंगलवार को जारी हो गई है।














