• Latest
  • Trending
Sam Pitroda is getting his place demolished, shame on Congress

सैम पित्रोदा करवा रहे अपनी जगहंसाई, कांग्रेस की शेम-शेम

May 17, 2024
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
Wednesday, October 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सैम पित्रोदा करवा रहे अपनी जगहंसाई, कांग्रेस की शेम-शेम

विरासत की संपत्ति मामले पर करवाई फजीहत, भारतीयों को चीनी-अफ्रीकी कह डाला

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 17, 2024
in the blitz
0
Sam Pitroda is getting his place demolished, shame on Congress
नीलोत्पल आचार्य

आप जानते हैं, सैम पित्रोदा कौन हैं? और भारतीय राजनीति में इनकी हैसियत क्या है? लगता है सैम पित्रोदा सचमुच सठिया गए हैं और ऊल- जुलूल बातें करके भारत में किसी भी तरह अपना नाम चर्चा में बनाये रखना चाहते हैं।

कांग्रेस पार्टी ने इनसे इण्डियन ओवरसीज कांग्रेस की अध्यक्षता छीन ली, यानी जबरन इस्तीफा लेकर उनसे अपना पल्ला झाड़ लिया है। यह ‘महानुभाव’ अमेरिका में बैठकर भारत में हो रहे चुनावों पर टिप्पणी करके अपनी जगहंसाई करवा रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

देश में हो रहे लोकसभा चुनाव में इनको कोई नहीं पूछ रहा। यह बुजुर्ग शख्स न तो चुनाव लड़ सकते हैं और न ही उसमें शामिल हो सकने की इनमें क्षमता है। भाषण देने की तो बात ही बहुत दूर है। लगता है चारों तरफ से घुटे सैम पित्रोदा बुरी तरह से खिजियाए और भन्नाए हुए हैं। इसीलिए अब वह अपनी कुंठा देश और देशवासियों को लेकर निकाल रहे हैं।

अब आइये बात करते हैं इनके लेटेस्ट हास्यास्पद और बचकाने बयानों के बारे में।

पहले तो इन महाशय ने देश के लोगों में विरासत के नाम पर उनकी संपत्ति के बंटवारे का शिगूफा छोड़ा। कहा कि अमेरिका में इनहेरिटेंस टैक्स की व्यवस्था है। इसका मतलब यह है कि अगर किसी के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है तो उसकी मृत्यु के बाद उसके बच्चों को केवल 45 फीसदी ही संपत्ति मिलेगी और बाकी बची उसकी 55 फीसदी संपत्ति को सरकार ले लेगी। सैम जी इसको बहुत ही अच्छा मानते हैं। वह इस नीति को कांग्रेस के द्वारा भारत में लागू भी करवाना चाहते हैं।

अब बात करते हैं सैम भइया के दूसरे बेसिर-पैर के बयान की।
सैम बाबू ने देश के चुनावी माहौल में अपना एक बचकाना वीडियो भी ठूंस दिया। इसमें उन्होंने भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले भारतीयों की तुलना विदेशियों से की है। पूर्वी भारत के लोगों को उन्होंने चीनी, दक्षिण वालों को अफ्रीकी, उत्तर भारतीयों को श्वेत और पश्चिम वालों को अरब के लोगों जैसा बताया।

जनसभा में ये विचार रखते पित्रोदा तो पब्लिक बता देती उनकी औकात
सैम भइया अपने इन विचारों को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी जनसभा बुलाकर अपने भाषण के रूप में रखते तो भारत की जनता का उनके प्रति क्या रुख होता, यह भी मौके पर ही तत्काल पता चल जाता। इसको और गहराई से समझने के लिए हमें और आपको अपनी याददाश्त को थोड़ा ताज करना होगा। हमें बाबा रामदेव के दिल्ली के रामलीला मैदान के उन दृश्यों को याद करना पड़ेगा जब वह वेश बदलकर अपनी जान बचाकर रामलीला मैदान से बाहर निकले थे।

जानिए कौन हैं सैम
दोस्तों! आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैम पित्रोदा का पूरा नाम सत्यनारायण गंगाराम पित्रोदा है। उनका जन्म ओडिशा के टिटलागढ़ में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गुजरात के वल्लभ विद्यानगर से पूरी की और उन्होंने वड़ोदरा के महाराजा शिवाजी राव यूनिवर्सिटी से फिजिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की। सैम पित्रोदा 1964 में अमेरिका चले गये और उन्होंने वहां पर टेलिकॉम इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई।

राजीव गांधी के चहेते
सैम पित्रोदा को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपना सलाहकार नियुक्त किया था। वह भारतीय ज्ञान आयोग और दूरसंचार आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं ।

नस्लवादी बयान
उनका बयान पूरी तरह से नस्लवादी और बहुत घटिया है। कांग्रेस और शहजादे को इसका जवाब देना होगा। इसीलिए राष्ट्रपति पद पर कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू का विरोध किया था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation