मंुबई। सलमान खान की वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि’ का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। नाम बदलने और टीजर पर आई प्रतिक्रियाओं से लेकर कई बार टलने के बाद फिल्म की रिलीज को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। हालांकि, नई रिपोर्ट के मुताबिक अब ये सारी परेशानियां खत्म हो चुकी हैं। सब कुछ ठीक रहा तो ‘मातृभूमि’ अगले महीने ही सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
सरकार से मिली हरी झंडी
‘मातृभूमि’ की कहानी पहले गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित थी। चीन के चित्रण पर सरकार की मंजूरी को लेकर फिल्म पर असमंजस बना हुआ था। सूचना और प्रसारण मंत्रालय फिल्म के नए वर्जन से संतुष्ट है और पिछले हफ्ते इसे एनओसी दे दी है।














