• Latest
  • Trending
Salary of bank employees increased by 17 percent

बैंक कर्मियों का वेतन 17 फीसदी बढ़ा

March 15, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बैंक कर्मियों का वेतन 17 फीसदी बढ़ा

हफ्ते में पांच दिन ही खुलेंगे बैंक, छुट्टियों में कई बदलाव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 15, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
Salary of bank employees increased by 17 percent
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले बैंक कर्मचारियों और बैंक अधिकारियों को वेतन वृद्धि का तोहफा मिल गया। लंबे समय से अटके समझौते पर इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) और आल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन ने दस्तखत कर दिए। हफ्ते में पांच दिन की बैंकिंग को भी आईबीए ने स्वीकार कर लिया है।

इसे सरकार के पास भेजा जाएगा, जिस पर छह महीने के अंदर फैसला लिया जाएगा। वेतन वृद्धि समेत अन्य सुविधाएं तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इनका लाभ एक नवंबर 2022 से मिलेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

बैंकिंग संगठन की लंबे समय से अवकाश और वेतन वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर आईबीए के साथ वार्ता चल रही थी लेकिन अंतिम सहमति नहीं बन पाई थी। अब बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की मांगों को आईबीए ने स्वीकार कर लिया और समझौता पत्र पर दस्तखत कर दिए। समझौते में हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग का रास्ता साफ हो गया। अभी महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है। अब महीने के सभी शनिवार को बैंकों में अवकाश का प्रस्ताव आईबीए ने स्वीकार कर लिया है। इसके एवज में बैंकिंग कामकाज सुबह 10 से शाम 5 बजे की जगह सुबह 9.50 से शाम 5.30 बजे करने का प्रस्ताव है।

सैलरी में बंपर इजाफा
समझौते के बाद बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों का वेतन 17 फीसदी बढ़ गया है। उन्हें कुल 12949 करोड़ रुपये वेतन के रूप में ज्यादा मिलेंगे। बेसिक सैलरी डेढ़ गुना हो गई है।

मोटे तौर पर एक क्लर्क का वेतन 7 हजार से 30 हजार रुपये तक बढ़ेगा, जबकि अधिकारी को 13 हजार से 50 हजार रुपये तक का इंक्रीमेंट मिलेगा। इसका फायदा देश भर के करीब 11 लाख और उत्तर प्रदेश के एक लाख अधिकारियों व कर्मचारियों को होगा।

समझौते की अन्य राहतें
– छुट्टियों में भी तमाम बदलाव, आधे दिन की कैजुअल छुट्टी मिलेगी
– महिलाओं को महीने में एक दिन चिकित्सा अवकाश बिना प्रमाणपत्र के
– स्पेशल चाइल्ड वाले दंपती को 30 दिन की स्पेशल छुट्टी। मेडिकल सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं।
– 58 साल के ऊपर के वरिष्ठ स्टाफ को पत्नी की बीमारी पर पत्नी के मेडिकल सर्टिफिकेट पर अवकाश
– छुट्टी का नकदीकरण 240 दिन से बढ़ाकर 255 दिन कर दिया गया।

इन बैंकों के कर्मचारियों को फायदा
– स्टेट बैंक आफ इंडिया
– बैंक आफ बड़ौदा
– बैंक आफ इंडिया
– बैंक आफ महाराष्ट्र
– केनरा बैंक
– सेंट्रल बैंक
– इंडियन बैंक
– इंडियन ओवरसीज बैंक
– पंजाब एंड सिंध बैंक
– पंजाब नेशनल बैंक
– यूको बैंक
– यूनियन बैंक
– फेडरल बैंक
– कर्नाटक बैंक
– जम्मू एंड कश्मीर बैंक
– साउथ इंडियन बैंक
– करुर वैश्य बैंक
– आरबीएल बैंक
– नैनीताल बैंक
– कोटक महिन्द्रा
– धनलक्ष्मी बैंक
– आईडीबीआई बैंक

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation