ब्लिट्ज ब्यूरो
मुंबई। हिंदी साहित्य भारती के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कृष्ण प्रकाश के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं । इन्होंने आयरन मैन ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में आयर मैन का खिताब हासिल किया है परंतु इनके जितने भी रिकॉर्ड्स हैं, वे सब उन्होंने व्यक्तिगत रूप से खुद के लिए बनाये हैं । पहली बार उन्होंने एक ऐसा अनूठा रिकॉर्ड बनाया है जो भगवान श्री राम के नाम है। इस बार 5100 पोस्टकार्डों पर लिखा गया ‘सब में राम शाश्वत श्रीराम’। यह रिकॉर्ड 26 मई को बनाया गया।
इस रिकार्ड को बनाने में उन्हें 9 घंटे और 30 मिनट का समय लगा जिसमें 52 समर्पित स्वयंसेवक भी शामिल थे। भारतीय डाक विभाग, भारतीय रेलवे, राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी, संस्कार भारती, मुंबई विश्वविद्यालय, एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय और एचएसएनसी विश्वविद्यालय, एमबीपीए भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा समर्थित इस उत्सव का उद्देश्य वर्तमान को अतीत से जोड़ना है।
अगला रिकार्ड जल्द बनाएंगे
कृष्ण प्रकाश ने बताया कि जल्द ही एक विश्व रिकार्ड जुलाई के महीने में बनाया जाएगा। इसमें मुंबई महानगर क्षेत्र से भगवान राम को 51,000 पोस्टकार्ड के साथ “मेरा पत्र राम के नाम” लिखकर एक और विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।