• Latest
  • Trending

रूस ने भारत को दिया समर्थन, टेंशन में पािकस्तान

May 15, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रूस ने भारत को दिया समर्थन, टेंशन में पािकस्तान

पुतिन के एलान से डरा पड़ोसी,दौड़े-दौड़े पहुंचे शहबाज के दूत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

मास्को। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जवाब में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को चीन और तुर्की को छोड़कर पूरी दुनिया से भारत को समर्थन मिल रहा है। इस बीच रूस के एलान से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पहलगाम हमले के बाद भारत के रूस में राजदूत से डेप्युटी विदेश मंत्री एंद्रे रुदेंको ने मुलाकात की । रूस ने एलान किया है कि वह भारत के साथ मिलकर वैश्विक आतंकवाद के खतरे को करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारतीय राजदूत विनय कुमार ने रूसी विदेश उपमंत्री को पहलगाम हमले के बाद ताजा हालात से अवगत कराया। रूस के इस कदम से पाकिस्तान घबरा गया और शहबाज शरीफ ने अपने दूत को भी रूसी विदेश उप मंत्री से मिलने के लिए भेज दिया।
रूस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली के अनुरोध पर रूस के उप विदेश मंत्री ने उनसे मुलाकात की है। रूस ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान रूस और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं के साथ- साथ इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए बातचीत हुई। यह तनाव पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भड़का है। रूस ने अपने बयान में कहा कि उप विदेश मंत्री ने दोनों ही पक्षों से संयम बरतने के लिए कहा है।
भारत और रूस में पाकिस्तान पर चर्चा
रूस ने भारत और पाकिस्तान से कहा है कि दोनों देश रचनात्मक बाचतीत करें और आपसी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से समाधान करें। इससे पहले रूसी उप विदेश मंत्री ने भारतीय राजदूत से मुलाकात के बाद कहा था कि दक्षिण एशिया के ताजा हालात पर चर्चा हुई है। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच तेजी से खराब होते संबंध पर भी बात हुई। भारत ने भी इस बात की पुष्टि की है कि रूस संयुक्त रूप से आतंकवाद के खात्मे के लिए तैयार है। वहीं पिछले दिनों रूस की समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती से बातचीत में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि इस तनाव को कम करने में रूस, चीन या पश्चिम देश अहम भूमिका निभा सकते हैं।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने यह भी मांग की थी कि रूस, चीन या अन्य पश्चिमी देश पहलगाम आतंकी हमले की जांच में शामिल हों।
इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच रूस और चीन के वरिष्ठ राजनयिकों ने आतंकवाद से निपटने पर चर्चा करने के लिए यहां बैठक की। रूसी विदेश मंत्रालय ने पहलगाम हमले का सीधे तौर पर उल्लेख नहीं किया, लेकिन संकेत दिया कि बैठक में दक्षिण एशिया में स्थिति पर चर्चा की गई।
रूस और चीन ने क्या बात की ?
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा आतंकवाद विरोधी मुद्दों पर बैठक, रूस के उप विदेश मंत्री एस.वी. वर्शिनिन और चीन के सहायक विदेश मंत्री होंग लेई की सह-अध्यक्षता में मास्को में आयोजित की गई।’ बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक आतंकी खतरों, पश्चिम एशिया, मध्य और दक्षिण एशिया के हालात पर चर्चा की तथा आतंकवादी विचारधारा और कट्टरपंथ का मुकाबला करने के प्रति अपने-अपने अनुभव साझा किए। ‘‘नियमित परामर्श’’ के बजाय ‘‘बैठक’’ शब्द का उपयोग भी इसकी असाधारण प्रकृति का संकेत देता है, विशेष रूप से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा ‘आरआईए नोवोस्ती’ (रूसी समाचार एजेंसी) को दिए गए एक बयान की पृष्ठभूमि में, जिसमें उन्होंने मॉस्को और बीजिंग को ‘तटस्थ’ जांच में शामिल करने की बात कही थी।
इस बीच, रूसी आर्थिक समाचार पत्र ‘कोमर्सेंट’ ने अपनी खबर में कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच नया टकराव शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के लिए ऐसे समय में चुनौती पैदा कर रहा है, जब इसकी अध्यक्षता बीजिंग के पास है। खबर में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच यह टकराव क्षेत्रीय सहयोग परियोजनाओं के लिए खतरा उत्पन्न कर रहा है और इसने रूस को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है, क्योंकि भारत मास्को से मजबूत समर्थन चाहता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation