• Latest
  • Trending

रूस और यूक्रेन 1000 युद्धबंदियों की अदला-बदली को तैयार

May 23, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रूस और यूक्रेन 1000 युद्धबंदियों की अदला-बदली को तैयार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 23, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

इस्तांबुल। रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता के बाद दोनों देशों ने 1000 युद्धबंदियों की अदला-बदली पर सहमति जताई है। 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद यह युद्धबंदियों की सबसे बड़ी अदला-बदली होगी। शांति वार्ता के बाद रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख व्लादिमीर मेदिंस्की ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मॉस्को और कीव एक-दूसरे को युद्धविराम के लिए विस्तृत प्रस्ताव देने पर सहमत हुए हैं। मेदिंस्की ने कहा कि यूक्रेन ने राष्ट्राध्यक्षों के बीच बैठक का अनुरोध किया है और रूस इस पर विचार करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि रूस वार्ता जारी रखने के लिए तैयार है।

दोनों देशों के बीच फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद पहली सीधी बातचीत हुई है। यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव ने किया, जबकि रूसी दल का नेतृत्व राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेदिंस्की ने किया। उपस्थित अधिकारी एक यू-आकार की मेज के चारों ओर बैठे थे, जिसमें रूसी और यूक्रेनी एक-दूसरे के आमने-सामने थे।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

हालांकि, इस वार्ता में युद्धबंदियों की अदला-बदली के अलावा कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला और दो घंटे से भी कम समय में बातचीत समाप्त हो गई।

यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रूस पर यहां जारी शांति वार्ता के दौरान ‘अस्वीकार्य मांगें’ रखने का आरोप लगाया, जिन पर पहले चर्चा नहीं की गई थी। अधिकारी ने कहा कि इन मांगों में यूक्रेन की सेनाओं को उसके नियंत्रण वाले बड़े क्षेत्र से वापस जाने के लिए कहना भी शामिल है, ताकि पूर्ण संघर्षविराम लागू किया जा सके। तुर्किये के विदेश मंत्रालय ने भी एक बयान में कहा कि बैठक समाप्त हो गयी है।

पुतिन से मिलेंगे ट्रंप
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सीधी वार्ता करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

पश्चिम एशिया का चार दिवसीय दौरा करने वाले ट्रंप ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम ऐसा करें।’ अमेरिका वापस जाने के लिए एयरफोर्स वन विमान में सवार होने के बाद ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही पुतिन से बात कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा, ‘वह और मैं मिलेंगे तथा मुझे लगता है कि हम इसे सुलझा लेंगे …शायद नहीं भी।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘कम से कम हमें पता तो चल जाएगा। और अगर हम इसे सुलझा नहीं पाते हैं, तो भी कोई बात नहीं।’

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation