• Latest
  • Trending

राममंदिर तक आरएसएस के गणवेशधारियों ने किया पथ संचलन

October 4, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

राममंदिर तक आरएसएस के गणवेशधारियों ने किया पथ संचलन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 4, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने शताब्दी वर्ष का आरंभ धर्मनगरी से किया है। इस अवसर पर 2 अक्टूबर को सुबह रामकथा पार्क से ही स्वयंसेवक मार्च करते हुए श्रीरामजन्मभूमि तक पहुंचे। संघ का यह पथ संचलन अयोध्या में आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान स्वयं सेवकों पर 50 स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई और जय श्रीराम के नारे लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस पथ संचलन में करीब 2 हजार गणवेशधारी स्वयंसेवक सम्मिलित हुए जिनके कंधे पर लाठियां चमकती रहीं। स्वयंसेवकों का स्वागत पुष्पवर्षा कर विविध संगठनों के कार्यकर्ता व सामान्य नागरिकों ने पूरे मार्ग को विशेष रूप से सजाया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस अवसर पर प्रायः शस्त्र पूजन का कार्यक्रम करता है और यह कार्यक्रम शाखाओं या नगरों तक सीमित होता रहा है। आरएसएस विजयादशमी उत्सव को स्थापना दिवस के साथ ही शस्त्र पूजन के साथ मनाता आया है। यह संघ के छह वार्षिक कार्यक्रमों में सम्मिलित है। स्वयंसेवकों को आरएसएस के सर सह कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने संबोधित किया।
इससे पहले रामकथा पार्क में अयोध्या के दो क्षेत्रों रामलला नगर व अशोक सिंहल नगर के गणवेश धारी स्वयंसेवकों को आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने संबोधित किया।। रामकथा पार्क से ही ये स्वयंसेवक संघ मार्च करते हुए श्रीरामजन्मभूमि तक पहुंचे। इनमें श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास, लक्ष्मण किला के महंत मैथिलीरमण शरण, वामन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण, मेयर महंत गिरीशपति तिवारी और संत एमबी दास के साथ रामशरण दास रामायणी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
हनुमानगढ़ी के सरपंच महंत रामकुमार दास, महंत राजू दास हनुमानगढ़ी, हनुमत निवास के आचार्य डाक्टर मिथिलेश नंदिनी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
संघ का पंच संकल्प का कार्यक्रम
शताब्दी वर्ष में इसका स्वरूप व्यापक किया गया है। इसके साथ ही संघ का पंच संकल्प का कार्यक्रम भी प्रारंभ होने जा रहा है, जिसमें समाज के लोगों से सीधे संपर्क कर सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी व आत्मनिर्भरता व नागरिक कर्त्तव्य की जानकारी दे कर उनको जिम्मेदार नागरिक के रूप में खड़ा करने की योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।
अयोध्या से इसका आरंभ करके आरएसएस अपनी श्रीरामजन्मभूमि के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाने के साथ ही अपने विविध संगठनों के माध्यम से व्यापक संदेश देने की रणनीति को धार देने की तैयारी में है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation