• Latest
  • Trending
Roshni Nadar is now the richest woman in the country

रोशनी नाडार अब देश की सबसे अमीर महिला

March 14, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रोशनी नाडार अब देश की सबसे अमीर महिला

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 14, 2025
in the blitz
0
Roshni Nadar is now the richest woman in the country
मनोज जैन

नई दिल्ली। एचसीएल के फाउंडर शिव नाडार ने एचसीएल कॉर्प और वामा दिल्ली में अपनी 47 प्रतिशत हिस्सेदारी बेटी रोशनी नाडार मल्होत्रा को गिफ्ट की है। वह अब भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं।
‘ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स’ के मुताबिक, 3.13 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ रोशनी अब तीसरी सबसे अमीर भारतीय भी बन गई हैं। उनसे ज्यादा संपत्ति सिर्फ मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के पास है।
रोशनी से पहले उनके पिता शिव नाडार भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। उनके नेतृत्व वाली एचसीएल टेक्नोलॉजी देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। इसका मार्केट कैप 4.20 लाख करोड़ रुपए है। इसमें अब आधी से ज्यादा हिस्सेदारी शिव नाडार की बेटी के पास है।
रोशनी ब्रिटेन की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए भी किया है। रोशनी ने ब्रिटेन में स्काई न्यूज में बतौर प्रोड्यूसर करिअर की शुरुआत की थी।

– अंबानी-अडाणी के बाद तीसरी सबसे धनी
– पिता शिव ने एचसीएल-कॉर्प में 47 प्रतिशत हिस्सेदारी दी

सावित्री जिंदल से आगे निकलीं
रोशनी नाडार अब देश की सबसे अमीर महिला भी बन गई हैं। उन्होंने सावित्री जिंदल को पीछे छोड़ दिया है, जिनके पास 2.63 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। जिंदल पांचवीं अमीर हस्ती हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स- इंडिया लिस्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी 7.7 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर गौतम अडाणी की संपत्ति करीब 6 लाख करोड़ रुपए है।
अमेरिका के साथ पार्टनरशिप में भूमिका
रोशनी यूएस-इंडिया स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप फोरम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं। वे ‘द नेचर कंजर्वेंसी’ के ग्लोबल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं। इसके अलावा वे एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर भी हैं।
रोशनी शिव नाडार फाउंडेशन की ट्रस्टी हैं। बिजनेस और समाज में योगदान के लिए उन्हें कई बार फॉर्च्यून इंडिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया जा चुका है।
आईबीएम के 7 प्रोडक्ट्स का अधिग्रहण
रोशनी 2009 में पिता की कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचसीएल इन्फोसिस्टम्स की होल्डिंग कंपनी एचसीएल कॉरपोरेशन में शामिल हुईं थीं। 2020 में एचसीएल टेक की चेयरपर्सन बनीं।
उनके नेतृत्व में एचसीएल ने 13,740 करोड़ रुपए में आईबीएम के 7 प्रोडक्ट्स का अधिग्रहण किया। यह एचसीएल के इतिहास में सबसे बड़ा अधिग्रहण था।
दुनिया के 52वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं शिव नाडार
79 साल के शिव नाडार एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, शिव नाडार फाउंडेशन के फाउंडर और चेयरमैन इमेरिट्स हैं। शिव नाडार दुनिया के 52वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार उनकी नेटवर्थ 34.4 बिलियन डॉलर है।
1976 में हुई थी एचसीएल टेक की शुरुआत
शिव नाडार ने एचसीएल को 1976 में स्थापित किया था। इसके चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) और मैनेजिंग डायरेक्टर सी विजयकुमार हैं। कंपनी डिजिटल, इंजीनियरिंग, क्लाउड और सॉफ्टवेयर का काम करती है। एचसीएल में 2,27,481 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation