• Latest
  • Trending

गाजियाबाद से मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर तक का रोडवेज सफर हुआ महंगा

August 22, 2025
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गाजियाबाद से मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर तक का रोडवेज सफर हुआ महंगा

by Blitzindiamedia
August 22, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ब्लिट्ज ब्यूरो

गाजियाबाद। गाजियाबाद से दूसरे जिलों के लिए रोडवेज बसों में सफर करना यात्रियों के लिए पहले से महंगा साबित हो रहा है। केवल इतना ही नहीं सफर में उनका समय भी ज्यादा खर्च हो रहा है। असल में गाजियाबाद डिपो की बसों का संचालन मोहननगर और कौशांबी से होने लगा है। किराया बढ़ने से यात्रियों की संख्या में 25-30% की कमी आई है।
मिसाल के तौर पर गाजियाबाद से अलीगढ़ का किराया 17 रुपये और मेरठ का 7.80 रुपये तक बढ़ा है। बढ़े किराए का उलटा असर यह हुआ कि अब यात्री रोडवेज बसों से परहेज कर रहे हैं। इससे परिवहन निगम को रोजाना दो से ढाई लाख का नुकसान हो रहा है। इस आर्थिक चोट के कारण अधिकारियों को उच्चाधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। गाजियाबाद डिपो के अधिकारी इसका कारण बसों को दूसरी जगह शिफ्ट करना बता रहे हैं। असल में, गाजियाबाद डिपो की 53 बसों का संचालन अलीगढ़, बुलंदशहर व मेरठ के लिए किया जाता है। ये सभी बसें अनुबंधित हैं। जब यहां की बसों का संचालन गाजियाबाद अड्डे से किया जाता था तो रोजाना करीब आठ से नौ हजार यात्री सफर करते थे। एक माह पहले तक भी बसों का संचालन गाजियाबाद बस अड्डे के अंदर व आसपास से ही किया जा रहा था
लेकिन बस अड्डे का निर्माण पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में होने से मेरठ व बुलंदशहर की बसों का संचालन मोहननगर व अलीगढ़ की बसों का संचालन कौशांबी से शुरू किया गया। इससे अलीगढ़ का किराया 17 रुपये व बुलंदशहर व मेरठ का किराया 7.80 रुपये तक बढ़ गया है।
किराए का अतिरिक्त भार
बढ़ा तो यात्रियों का आंकड़ा करीब छह से सात हजार पर ही सिमट कर रह गया है। इन पर भी किराए का अतिरिक्त भार पड़ रहा है। पहले प्रत्येक बस में औसतन 70 सीटें भरी रहती थीं। अब बसों में आधे यात्री ही सफर कर रहे हैं।
यात्री घटने से एक तरफ चालक-परिचालकों को स्थानीय अधिकारी फटकार रहे हैं। वहीं, अधिकारियों को भी मुख्यालय से फटकार लग रही हैं। बीते सप्ताह हुई बैठक में भी अधिकारियों को फटकार झेलनी पड़ी थी।
गाजियाबाद डिपो के सूत्रों का कहना है कि पहले बुलंदशहर, मेरठ व अलीगढ़ के लिए हर बस के रोजाना तीन-तीन चक्कर लगते थे। लेकिन दूरी बढ़ने और कम यात्री आने से केवल दो ही चक्कर लग पा रहे हैं। यात्रियों के इंतजार में बसों को ज्यादा देर खड़े रहना पड़ रहा है। गाजियाबाद बस अड्डे से हर शहर के लिए 10 मिनट में बसों का संचालन होता था। अब 20 मिनट से अधिक में हो रहा है।
इस नई परिस्थिति का लाभ गाजियाबाद के पुराना बस अड्डा फ्लाइओवर व उसके नीचे खड़ी डग्गामार बसें उठा रही हैं। ये मेरठ व बुलंदशहर की सवारियां ले जाती हैं। यहां पहुंचने वाले यात्रियों को जब रोडवेज बसें नहीं मिलतीं तो वह डग्गामार बसों का सहारा लेते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation