• Latest
  • Trending
gst

जीएसटी सुधार से खुदरा महंगाई में गिरावट संभव

September 27, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जीएसटी सुधार से खुदरा महंगाई में गिरावट संभव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 27, 2025
in the blitz
0
gst

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। जीएसटी दरों में हुई कटौती का असर अब बाजार में दिखना शुरू हो गया है। कई कंपनियों ने अपने उत्पादों के दाम घटा दिए हैं। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि अगर कंपनियां पूरी तरह से ग्राहकों तक फायदा पहुंचाएंगी, तो अगले एक साल में महंगाई लगभग एक प्रतिशत तक कम हो सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि कपड़े जूते तथा चप्पल, गाड़ियां, दवाइयां, प्रोसेस्ड फूड, रोजमर्रा का सामान, टू-व्हीलर और सीमेंट जैसे सेक्टरों में दाम घटने की संभावना सबसे ज्यादा है। ऑटो कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी, टीवीएस, महिंद्रा, टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प पहले ही गाड़ियों के दाम कम करने का एलान कर चुकी हैं। वहीं, अमूल, मदर डेयरी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी जैसी कंपनियां भी दूध, साबुन, शैंपू और कुछ खाने-पीने की चीजें सस्ती करने की घोषणा कर चुकी हैं।
हालांकि, अलग-अलग उपभोक्ता समूहों पर इसका असर उनकी खपत की आदतों पर निर्भर करेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, कपड़े-फुटवियर और परिवहन-टेलीकॉम सेक्टर में सबसे ज्यादा राहत मिल सकती है। कपड़ों और जूतों पर औसतन कर 6.2% तक आ जाएगा और गाड़ियों समेत ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर यह 8.8% तक होगा।
पंजीकरण आसान होगा
नई पीढ़ी के सुधार के तहत जीएसटी 2.0 के तहत फर्म के पंजीकरण और रिफंड की प्रक्रिया को आसान किया गया है। एक नवंबर से एक स्वचालित प्रक्रिया के तहत तीन दिन में 95 फीसदी मामलों में जीएसटी पंजीकरण जारी कर दिया जाएगा। वहीं, कारोबारियों को अब इनकम टैक्स रिफंड की तरह 7 दिनों के भीतर जीएसटी रिफंड मिलेगा बशर्ते कोई धोखाधड़ी न की गई हो।
क्या कहती है रिपोर्ट
रिपोर्ट बताती है कि कुछ कंपनियां सीधे दाम घटाने के बजाय छूट कम कर रही हैं या पैकिंग का वजन बढ़ाकर फायदा दिखा रही हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं तक पूरा लाभ पहुंचना अभी अनिश्चित है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, अगर पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचा तो 12 महीनों में खुदरा महंगाई एक प्रतिशत तक घट सकती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation