• Latest
  • Trending
Yogi Adityanath becomes number one Chief Minister on 'X'

यूपी में हटा अराजकता शब्द एससी को दिया सम्मान : योगी

October 27, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी में हटा अराजकता शब्द एससी को दिया सम्मान : योगी

नौजवान खुशहाल तो समाज खुशहाल, समाज खुशहाल तो प्रदेश खुशहाल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 27, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
Yogi Adityanath becomes number one Chief Minister on 'X'
संजय द्विवेदी

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के सेक्टर 26 में 114 करोड़ रुपये से 20,067 वर्गमीटर में निर्मित विस्तृत दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद परियोजना का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस डेयरी को पांच लाख लीटर दूध की आवश्यकता पड़ेगी। यानी कि इससे एक लाख परिवारों को अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही 300 लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर नौकरी मिलेगी। वहीं, 1500 अन्य लोग संयंत्र के संचालन की व्यवस्था से जुड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि आज से छह वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। अराजकता चरम पर थी। कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर थी। कोई भी निवेशक प्रदेश में निवेश करने को तैयार नहीं था। आज यूपी से अराजक शब्द पूरी तरह हट चुका है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

निवेश की बहार सी आई
सीएम योगी ने कहा कि गीडा में पिछले कुछ दिनों में निवेश की बहार सी आई है। गैलेंट, अंकुर टीएमएक्स, वरुण वेबरेज, पेप्सिको, केआन इंडस्ट्री और तत्वा प्लास्टिक जैसी कंपनियों के निवेश से गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में विकास की एक नई बहार आई है। इससे नवरोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। पहले गीडा सहजनवा के कुछ गांव तक ही सीमित था। आज हम इसका विस्तार करते-करते धूलिया पर तक लेकर जा रहे हैं।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ रहे
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जा रहा है। दोनों एक्सप्रेस-वे के पास औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। इससे ढेर सारी नौकरी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निवेश करने वाले उद्यमियों को किसी तरह के संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन को पूरी मुस्तैदी बरतनी होगी। साथ ही स्थानीय युवाओं को इंडस्ट्री की आवश्यकता के अनुरूप ट्रेनिंग के कार्यक्रमों से जोड़ना पड़ेगा। इसके लिए यहां के आईटीआई, पॉलिटेक्निक और डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्सेज के साथ जोड़ें।

नौजवान खुशहाल तो समाज खुशहाल, समाज खुशहाल तो प्रदेश खुशहाल
बड़ी-बड़ी कंपनियों का रुख यूपी की ओर, आएगी नौकरियों की बहार नौकरियों की बहार

नौजवान खुशहाल तो समाज खुशहाल
सीएम योगी ने कहा कि हमारा नौजवान खुशहाल होगा तो समाज खुशहाल होगा और समाज खुशहाल होगा तो प्रदेश समृद्धि की ओर अग्रसर होगा। हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही सबसे पहले कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर किया। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए आवश्यक रिफॉर्म किए। युवाओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से जोड़ा। हमारी सरकार ने एससी, एसटी समेत सभी वर्गों को पूरा सम्मान दिया है।

38 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले
इसी का परिणाम है कि फरवरी 2023 में हुए ग्लोबल इन्वेटर्स समिट में प्रदेश को 38 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे प्रदेश के एक करोड़ 10 लाख युवाओं को सीधे-सीधे नौकरी मिलेगी। प्रदेश के युवाओं को नौकरी की तलाश में देश के अन्य राज्यों में नहीं भटकना पड़ेगा। वे अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को जब उत्तर प्रदेश के विकास के साथ जोड़कर कार्य करेंगे तो यूपी को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने से कोई रोक नहीं पाएगा।

दुग्ध उत्पाद संयंत्र का निरीक्षण किया
अपने संबोधन से पहले सीएम योगी ने दुग्ध उत्पाद संयंत्र का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने संयंत्र को चलाने में अपना योगदान देने वाले पांच कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation