• Latest
  • Trending

रिलायंस जियो लाएगी भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ

September 6, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रिलायंस जियो लाएगी भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ

इश्यू से ₹67,500 करोड़ जुटा सकती है कंपनी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। रिलायंस जियो भारतीय इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो अपनी सिर्फ 5% हिस्सेदारी भी बेचती है, तो ये करीब 58,000 से 67,500 करोड़ रुपए तक फंड जुटा सकती है।
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो का आईपीओ अगले साल जून तक आएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने 48वीं एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में इसका एलान किया था। यह आईपीओ ग्लोबल स्तर पर शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू अनलॉक करेगा।
इस इश्यू की लिस्टिंग से कंपनी की वैल्यूएशन करीब 154 बिलियन डॉलर यानी लगभग 13.5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने लिस्टिंग पर जियो की वैल्यू 154 बिलियन डॉलर तक होने का अनुमान लगाया है। वहीं जेफरीज ने 146 बिलियन डॉलर, मैक्वायरी ने 123 बिलियन डॉलर और एमके ने 121 बिलियन डॉलर का अनुमान लगाया है। यानी जियो की वैल्यूएशन 11.2 लाख करोड़ से 12.19 लाख करोड़ रुपए के बीच हो सकती है। ये आंकड़ा जियो की कॉम्पिटिटर कंपनी भारती एयरटेल की मौजूदा मार्केट वैल्यू (10.77 लाख करोड़ रुपए) से भी ज्यादा है।
जियो के 50 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स
मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनियाभर में अपनी टेक्नोलॉजी का विस्तार करेगी। जियो के पास पहले से ही 50 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं, जो इसे चाइना मोबाइल के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बनाता है। जियो का आईपीओ अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है। इससे पहले हुंडई मोटर इंडिया का 27,870 करोड़ रुपए का आईपीओ भारत का सबसे बड़ा आईपीओ था। उससे पहले एलआईसी (21,000 करोड़ रुपए, मई 2022), पेटीएम (18,300 करोड़ रुपए, नवंबर 2021) और कोल इंडिया (15,199 करोड़ रुपए, अक्टूबर 2010) जैसे बड़े आईपीओ आए थे।
जून तिमाही में 7,110 करोड़ का मुनाफा कमाया
जियो प्लेटफॉर्म्स में टेलीकॉम के साथ-साथ डिजिटल बिजनेस भी शामिल हैं। इसकी 66.3% हिस्सेदारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है। बाकी हिस्सा मेटा (10%), गूगल (7.7%) और कुछ प्राइवेट इक्विटी निवेशकों (16%) के पास है। जियो की फाइनेंशियल ग्रोथ भी शानदार रही है।
जून 2025 की तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म्स ने 7,110 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल से 25% ज्यादा है। कंपनी की कुल आय 19% बढ़कर 41,054 करोड़ रुपए और ईबीआईटीडीए 23.9% बढ़कर 18,135 करोड़ रुपए रहा। ज्यादा कस्टमर्स और प्रति यूजर बेहतर कमाई की वजह से जियो के मार्जिन में भी सुधार हुआ है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation