• Latest
  • Trending

44 करोड़ से गोरखा युद्ध स्मारक का कायाकल्प

August 29, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

44 करोड़ से गोरखा युद्ध स्मारक का कायाकल्प

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 29, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

गोरखपुर। नेपाल के साथ-साथ पूर्वोत्तर के बहादुर युवाओं के शौर्य और साहस की गाथा को पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए कूड़ाघाट क्षेत्र स्थित गोरखा युद्ध स्मारक (गोरखा वार मेमोरियल) का कायाकल्प किया जाएगा। युद्ध स्मारक का सुंदरीकरण कराने के साथ ही यहां भव्य संग्रहालय का निर्माण कराया जाएगा।
इसके लिए प्रदेश सरकार ने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस जल निगम यूनिट- 42 को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी है। गोरखा युद्ध स्मारक के सुंदरीकरण और संग्रहालय निर्माण पर 44 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चार सितंबर को चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों परियोजना का शिलान्यास होगा। इसे लेकर तैयारी तेजी से चल रही है। गत दिनों डीएम दीपक मीणा और एसएसपी राजकरन अय्यर ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया था।
करीब 1.33 एकड़ में प्रस्तावित इस पूरी परियोजना के तहत म्यूजियम और साउंड-एंड-लाइट शो के जरिये गोरखा रेजीमेंट के वीर जवानों की गौरव गाथा आम जनता के सामने सजीव हो उठेगी। डेढ़ साल में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना के तहत म्यूजियम, लाइट एंड साउंड शो, सेवेन डी थियेटर, वीडियो डाक्यूमेंट्री, दीवारों पर म्यूरल पेंटिंग आदि का निर्माण होगा। पहली किस्त के तौर पर शासन की ओर से 15.85 करोड़ रुपये जारी करने के साथ ही अनुबंध आदि की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
बलिदान की याद दिलाता है स्मारक
गोरखा रेजीमेंट के वीर सपूतों ने पाकिस्तान से लेकर चीन तक के युद्ध में अदम्य वीरता का परचम लहराया है। उनकी शौर्यगाथा भारतीय सेना के इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। कूड़ाघाट स्थित यह स्मारक न केवल उनके बलिदान की याद दिलाता है बल्कि सेना में जाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत भी है। यहां आने वाला हर युवा, वीर जवानों के पराक्रम को देखकर और सुनकर देश सेवा के लिए और भी संकल्पित हो जाता है।
डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत की जाएंगी बलिदान की कहानियां
म्यूजियम में गोरखा रेजिमेंट के शौर्य, युद्धों में उनकी भूमिका और वीर जवानों के बलिदान की कहानियां डिजिटल माध्यम से प्रदर्शित की जाएंगी। वहीं, लाइट-एंड-साउंड शो में तकनीक का प्रयोग कर गोरखा सैनिकों की गौरव गाथा को पर्यटक और युवा जीवंत अनुभव के रूप में देख सकेंगे।
शहर का चौथा लाइट एंड साउंड शो होगा
शहर में यह चौथा लाइट-एंड-साउंड शो होगा। अभी रामगढ़ताल स्थित नया सवेरा वाटर स्क्रीन पर शहर के इतिहास को दिखाने वाला शो संचालित है।
नगर निगम और गोरखनाथ मंदिर के बाद अब गोरखा युद्ध स्मारक पर शो शुरू होने के बाद इसकी संख्या चार हो जाएगी। यह पहल गोरखपुर को पर्यटन के नए आयाम से जोड़ने के साथ-साथ सैन्य पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। शासन का उद्देश्य है कि आने वाले समय में यह स्थल न केवल गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए देशभक्ति, शौर्य और पर्यटन का बड़ा केंद्र बने।

– गोरखपुर में लाइट एंड साउंड शो से दिखाएंगे गोरखा जवानों की शौर्यगाथा
– और सीडीएस करेंगे शिलान्यास, डेढ़ साल में परियोजना होगी पूरी

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation