ब्लिट्ज ब्यूरो
रांची। झारखंड की रांची स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर की न्यास समिति को लेकर चल रहे विवाद में झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से पेश स्कीम के अध्ययन के लिए समिति का गठन कर दिया। यह समिति स्कीम का अध्ययन कर तीन सितंबर को अपनी रिपोर्ट पेश करेगी और सात सितंबर को सुनवाई होगी। 11 सदस्यीय समिति में महाधिवक्ता रोहितश्व राय को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। समिति में झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक और रांची के उपायुक्त मंजूनाथ को भी शामिल किया गया है।














