• Latest
  • Trending
ram mandir

अभेद्य सुरक्षा में होगा राम मंदिर, बनेगी 3400 मी. लंबी, 16 फीट ऊंची दीवार

August 1, 2025
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
एमपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती रद्द

ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा में गड़बड़ी का शक, पूरी भर्ती प्रक्रिया रद

September 7, 2026
Adani Power Case: सुप्रीम कोर्ट से अडाणी पावर को बड़ी राहत, कर्नाटक डिस्कॉम्स की याचिका खारिज

अडाणी एनर्जी को मिला ₹4700 करोड़ का नया ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अभेद्य सुरक्षा में होगा राम मंदिर, बनेगी 3400 मी. लंबी, 16 फीट ऊंची दीवार

दीवार पर होंगे कंटीले तार, सेंसर और वॉच टावर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 1, 2025
in the blitz
0
ram mandir

YOU MAY ALSO LIKE

चीनी कम

एयर इंडिया की मालिकों से मदद की गुहार

ब्लिट्ज ब्यूरो

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर को अभेद्य सुरक्षा घेरे से लैस किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट की ओर से इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। योजना बनकर तैयार है। मंदिर परिसर के बाहरी भाग में 3400 मीटर लंबी और 16 फीट ऊंची दीवार का निर्माण कराया जाएगा। यह दीवार तमाम सुरक्षा इंतजामों से लैस होगी। आधुनिक सुरक्षा उपकरण इस पर लगाए जाएंगे। मंदिर परिसर में अवांछित तत्वों के घुसने से रोकने में यह सफल होगी। इससे मंदिर में आने वाले भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता हो सकेगी।
अगस्त से शुरू होगा निर्माण
अगस्त माह से मंदिर परिसर के चारों ओर 3400 मीटर लंबी और 16 फीट ऊंची भव्य सुरक्षा दीवार (बाउंड्रीवाल) के निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस दीवार का उद्देश्य जहां मंदिर परिसर की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। वहीं, इसे एक व्यवस्थित और पवित्र धार्मिक क्षेत्र के रूप में भी सुदृढ़ करना है।
ट्रस्टी ने दी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि बाउंड्रीवाल के निर्माण की शुरुआत मंदिर परिसर की उत्तरी दिशा से की जाएगी। इस निर्माण कार्य को पूरा करने में छह से आठ महीने का समय लगेगा। दीवार को आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस किया जाएगा, जिसमें कटीले तार, सेंसर और वॉच टावर शामिल होंगे। मंदिर परिसर के चारों ओर 20 फीट चौड़ा खाली क्षेत्र भी छोड़ा जाएगा, ताकि सुरक्षा बलों को पेट्रोलिंग में किसी प्रकार की बाधा न हो।
सुरक्षा पर विशेष जोर
प्रस्तावित बाउंड्रीवाल की परिधि में कई प्राचीन मठ और मंदिर भी आ रहे हैं, जो अयोध्या की आध्यात्मिक विरासत से जुड़े हुए हैं। इन स्थलों की धार्मिक गरिमा और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट, जिला प्रशासन और संत समाज के बीच लगातार संवाद और समन्वय की प्रक्रिया चल रही है।
प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि आस्था और संरचना दोनों में संतुलन बनाए रखते हुए समावेशी योजना तैयार की जा रही है। इस योजना को लेकर किसी को कोई आपत्ति न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।
चार भव्य द्वारों से होगी सुसज्जित
राम मंदिर के चारों तरफ बनने वाले बाउंड्रीवाल में चार भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इनके नाम रामानंदाचार्य, माधवाचार्य, शंकराचार्य और रामानुजाचार्य के नाम पर रखे गए हैं। इनमें से दो द्वार का निर्माण पूरा हो चुका है। एक द्वार का निर्माण प्रगति पर है। अंतिम द्वार का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।
80 से 90 करोड़ रुपये की लागत
इस सुरक्षा दीवार के निर्माण पर करीब 80 से 90 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसकी जिम्मेदारी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड को सौंपी गई है। बाउंड्रीवाल की डिजाइन और इंजीनियरिंग ड्रॉइंग का कार्य लगभग अंतिम चरण में है, जिसे मंदिर की आध्यात्मिक भव्यता और वास्तुशास्त्र के अनुरूप तैयार किया गया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation