• Latest
  • Trending
Bombay High Court

देश के मुद्दे उठाएं, देशभक्ति दिखाएं वामपंथी

August 1, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देश के मुद्दे उठाएं, देशभक्ति दिखाएं वामपंथी

- बांबे हाई कोर्ट ने माकपा को नहीं दी फलस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन की अनुमति

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 1, 2025
in the blitz
0
Bombay High Court

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। बांबे हाई कोर्ट ने माकपा की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें गाजा में कथित नरसंहार के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान में प्रदर्शन की अनुमति देने से पुलिस के इन्कार को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने कहा, हजारों मील दूर के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय पार्टी को भारत को प्रभावित करने वाली समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
जस्टिस रवींद्र घुगे और गौतम अंखड की पीठ ने अपने फैसले में कहा, देश में पहले से ही बहुत समस्याएं हैं। मुझे दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि आप सभी अदूरदर्शी हैं। आप गाजा और फलस्तीन की समस्याओं पर ध्यान दे रहे हैं। अपने देश को देखिए। देशभक्त बनिए। आप भारत में पंजीकृत संगठन हैं। आप कचरा डंपिंग, प्रदूषण, सीवरेज, बाढ़ जैसे मुद्दों को उठा सकते हैं। आप इन मुद्दों पर नहीं, बल्कि देश से हजारों मील दूर हो रही किसी घटना का विरोध कर रहे हैं। आपको नहीं पता कि इसके क्या परिणाम हो सकते हैं? इससे विदेशी मामलों पर क्या असर पड़ सकता है। ज्ञात हो, मुंबई पुलिस ने अखिल भारतीय एकजुटता संगठन द्वारा गाजा में नरसंहार के खिलाफ आजाद मैदान में प्रदर्शन करने के लिए दायर आवेदन को विदेश नीति व कानून व्यवस्था पर असर पड़ने का हवाला देते हुए खारिज कर दिया था।
माकपा ने की टिप्पणियों की निंदा
माकपा पोलित ब्यूरो ने हाई कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणियों की निंदा की है। पार्टी ने कहा, कोर्ट ने हमारी देशभक्ति पर सवाल उठाने की हद तक कदम उठाया है। विडंबना यह है कि पीठ को न तो संविधान के उन प्रावधानों का पता है, जो किसी राजनीतिक दल के अधिकारों को सुनिश्चित करते हैं न ही हमारे देश के इतिहास और हमारे लोगों की फलस्तीनियों के साथ एकजुटता और मातृभूमि पर उनके वैध अधिकार का। इन टिप्पणियों से केंद्र सरकार के प्रति स्पष्ट राजनीतिक पूर्वाग्रह नजर आता है। यह इस तथ्य को भी उजागर करता है कि पीठ को इजरायली कार्रवाई की विश्व स्तर पर निंदा का अहसास नहीं है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation