• Latest
  • Trending
Train timings changed, Railways forgot to inform passengers

रेलवे ने दी दुर्गा पूजा-दीवाली पर स्पेशल ट्रेनों की सौगात

September 6, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रेलवे ने दी दुर्गा पूजा-दीवाली पर स्पेशल ट्रेनों की सौगात

एक अक्टूबर से शुरू होंगी कई गाड़ियां

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2025
in the blitz
0
Train timings changed, Railways forgot to inform passengers

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। दशहरा, दीपावली व छठ त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से किशनगंज-अमृतसर, नई दिल्ली-बिहार के हसनपुर रोड तथा बांद्रा बढ़नी वाया लखनऊ की तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों की आवाजाही आसान हो जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 05734/33 किशनगंज-अमृतसर-किशनगंज वीकली पूजा स्पेशल ट्रेन दो अक्तूबर से 15 नवंबर तक चलाई जाएगी। किशनगंज-अमृतसर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी दो से 13 नवम्बर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को किशनगंज से सुबह 9ः10 बजे चलकर कटिहार, बेगूसराय, गोरखपुर से होते हुए दूसरे दिन चारबाग से सुबह 4ः25 बजे गुजरकर रात 12ः10 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में अमृतसर किशनगंज साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी चार अक्तूबर से 15 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से सुबह 4ः25 बजे चलकर चारबाग रात 10ः20 बजे होते हुए किशनगंज शाम 5ः30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के सात, जनरल के चार, थर्ड एसी का एक, सेकेंड एसी के दो, फर्स्ट एसी का एक एवं थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास के पांच कोच रहेंगे।
नई दिल्ली-बिहार पूजा स्पेशल
ट्रेन पहली अक्तूबर से
नई दिल्ली-हसनपुर रोड स्टेशन(बिहार)-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी पहली अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलाई जाएगी। नई दिल्ली हसनपुर रोड पूजा विशेष गाड़ी पहली अक्तूबर से 29 नवम्बर तक प्रतिदिन नई दिल्ली से सुबह 9ः30 बजे चलकर ऐशबाग से शाम सात बजे, बादशाहनगर से शाम 7ः30 बजे होते हुए हसनपुर रोड सुबह सवा दस बजे पहुंचेगी। वापसी में 04097 हसनपुर रोड नई दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन दो अक्तूबर से 30 नवम्बर तक प्रतिदिन हसनपुर रोड से दोपहर तीन बजे चलकर बादशाहनगर सुबह आठ बजे, ऐशबाग सुबह 8ः40 बजे तथा नई दिल्ली शाम 6ः30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास के 15, जनरल के तीन कोच लगाए जाएंगे।
29 दिसंबर तक चलेगी
बांद्रा बढ़नी पूजा स्पेशल
बान्द्रा टर्मिनस-बढ़नी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का विस्तार 29 दिसंबर तक किया गया है। बान्द्रा टर्मिनस बढ़नी 28 दिसम्बर तक प्रत्येक रविवार को बान्द्रा टर्मिनस से रात 12ः05 बजे चलकर लखनऊ दूसरी सुबह 3ः25 बजे होते हुए बढ़नी सुबह आठ बजे पहुंचेगी। वापसी में बढ़नी बान्द्रा टर्मिनस 29 दिसम्बर तक प्रत्येक सोमवार को बढ़नी से दोपहर 1ः30 बजे चलकर लखनऊ से शाम 6ः40 बजे होते हुए अगली रात 11ः50 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के 18 कोच रहेंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation