• Latest
  • Trending

अंतिम चरण में रेल कॉरिडोर परियोजना, मार्च तक शुरू होगा यातायात

November 1, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अंतिम चरण में रेल कॉरिडोर परियोजना, मार्च तक शुरू होगा यातायात

पनवेल से कर्जत पहुंचने में लगेगा सिर्फ एक घंटा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 1, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। जल्द ही पनवेल-कर्जत के बीच की यात्रा का समय कम हो जाएगा क्योंकि इस रेल कॉरिडोर का काम अपने आखिरी चरण में है। मिली जानकारी के अनुसार, इस कॉरिडोर का काम 79फीसदी पूरा हो गया है और इसे मार्च 2026 तक जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा । यह लाइन पनवेल और कर्जत के बीच 29.6 किमी लंबी है, जो आने वाले समय में लोगों की यात्रा को सुखद बनाएगी, जिसके लिए 2,782 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि इस कॉरिडोर से यात्रियों का करीब 30 मिनट तक समय बचेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि यह प्रोजेक्ट जनवरी, 2026 के आखिरी तक पूरा हो जाएगा। फिलहाल स्टेशनों पर फेंसिंग का काम किया जा रहा है, जो अब तक इस्तेमाल की गई फेंसिंग से अलग है। पनवेल, चिखले, मोहोपे, चौक और क़र्ज़त स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं एवं ऑपरेशनल बिल्डिंग लगभग पूर्णता के चरण में हैं।
बढ़ेगा रेल नेटवर्क
इस परियोजना के पूरा होने के बाद पनवेल-कर्जत के बीच यात्रा का समय काफी हद तक कम हो जाएगा। साथ ही निर्बाध कनेक्टिविटी भी प्रदान होगी। यह फैसला मुंबई महानगरीय क्षेत्र में बढ़ती यात्री मांग को पूरा करने के लिए लाया गया था। यह कॉरिडोर पनवेल और कर्ज़त के बीच एक महत्वपूर्ण उपनगरीय लिंक प्रदान करेगा, जिससे नवी मुंबई, रायगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में रेल संपर्क बढ़ेगा तथा दैनिक यात्रियों के यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।
आधुनिक इंजीनियरिंग डिजाइन शामिल
यह काम एमआरवीसी के माध्यम से मुंबई शहरी परिवहन परियोजना (एमयूटीपी) 3 के तहत किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि सिविल काम के अंतर्गत पुल, सुरंगें, स्टेशन भवन और पनवेल व कर्ज़त में रेल फ्लाईओवर जैसे प्रमुख कार्य आखिरी चरण में हैं। इस परियोजना में आधुनिक इंजीनियरिंग डिजाइन को शामिल किया गया है और पर्यावरणीय चिंताओं को ध्यान में रखते हुए फारेस्ट क्लीयरेंस को प्राथमिकता दी गई है, जिससे इकोलॉजिकल इम्पैक्ट को न्यूनतम रखा जा सके।
अधिकारी ने क्या बताया
एमआरवीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विलास सोपान वाड़ेकर ने बताया कि पनवेल–कर्ज़त उपनगरीय रेल कॉरिडोर- क्षेत्र को एक नया और तेज वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगा, जिससे कर्जत तक की यात्रा मौजूदा कल्याण मार्ग की तुलना में कम समय में पूरी हो सकेगी। यह न केवल यात्रियों की सुविधा और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगा। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।इसे इस वित्तीय वर्ष में जनता के जनता के लिए शुरू किया जाएगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation