• Latest
  • Trending

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार भारत आएंगे पुतिन

April 4, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार भारत आएंगे पुतिन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 4, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

ब्लिट्ज ब्यूरो

मॉस्को। रूस ने पुष्टि कर दी है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर आ रहे हैं। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि व्लादिमीर पुतिन की भारत आने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यूक्रेन युद्ध के बाद राष्ट्रपति पुतिन पहली बार भारत का दौरा करेंगे। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की । उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने यात्रा के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। उनकी भारत गणराज्य की यात्रा की वर्तमान में तैयारी की जा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि रूस, भारत जैसी प्रमुख वैश्विक शक्तियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है, जिनके साथ रूस की विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी है।
रूसी मीडिया में भी विदेश मंत्री लावरोव के हवाले से कहा गया है कि भारत के साथ हमारी विशेष रूप से विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी है। इस दौरान लावरोव ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल तीसरी बार फिर से चुने जाने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में रूस गए थे। उन्होंने आगे कहा कि अब हमारी बारी है।
भारत और रूस के बीच मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी
भारत और रूस के बीच दशकों से मजबूत रणनीतिक साझेदारी है और दोनों देशों का रिश्ता विश्वास की बुनियाद पर बना हुआ है। रूस हमेशा से भारत का आजमाया हुआ साथी है, जिसने कई मौकों पर भारत की जबरदस्त तरीके से मदद की है। 1971 की जंग में जब अमेरिका ने पाकिस्तान की मदद के लिए अपने एयरक्राफ्ट कैरियर को बंगाल की खाड़ी में भेज दिया था, उस वक्त रूस ने भी भारत की मदद के लिए अपने एयरक्राफ्ट कैरियर को भेज दिया था। अगर रूस उस वक्त भारत की मदद नहीं करता तो युद्ध को अमेरिका बुरी तरह से प्रभावित कर सकता था। रूस के इस अहसान का बदला भारत ने यूक्रेन युद्ध में चुकाया है, जब पश्चिमी देशों के भारी एतराज के बावजूद भारत ने बगैर किसी हिचकिचाहट रूसी तेल खरीदा। आज की तारीख में भारत सबसे ज्यादा कच्चा तेल रूस से ही खरीदता है।
भारत और रूस के बीच की साझेदारी
डिफेंस सेक्टर से लेकर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, स्पेस सेक्टर और एनर्जी सेक्टर तक फैला हुआ है। भारत और रूस के बीच न्यूक्लियर साझेदारी भी है।
इसके अलावा, दोनों देश बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था की वकालत करते हैं। और यूनाइटेड नेशंस के मंच पर भी दोनों देश एक दूसरे का साथ देते हैं। रूस ने हमेशा से यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल में भारत को स्थायी सदस्य बनाने को अपना समर्थन दिया है। बदलती वैश्विक गतिशीलता के बावजूद आज की तारीख में भारत-रूस संबंध मजबूत बने हुए हैं, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आपसी चुनौतियों का समाधान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation