• Latest
  • Trending

बिहार में वोटर लिस्ट का ‘शुद्धिकरण’

October 11, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बिहार में वोटर लिस्ट का ‘शुद्धिकरण’

भोजपुरी और मैथिली में अभिवादन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 11, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

पटना। पटना में भारतीय चुनाव आयोग ने अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों और आगामी रणनीति की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 22 साल बाद मतदाता सूची के शुद्धिकरण का काम किया गया है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में बिहार के बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) के काम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार के 90217 बीएलओ ने अपने-अपने क्षेत्र में वोटर लिस्ट को सफलतापूर्वक अपडेट किया है। उन्होंने बीएलओ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके प्रयासों ने न केवल मतदाता सूची को दुरुस्त किया, बल्कि पूरे देश के अन्य बीएलओ को भी ये काम करने के लिए प्रेरित किया है।
सीईसी ने स्थानीय भाषाओं के प्रति सम्मान दिखाते हुए भोजपुरी और मैथिली में बिहार के लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने राज्य के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के पर्व को उसी उत्साह से मनाने का आह्वान किया, जिस उत्साह से वे छठ पूजा और अन्य त्योहार मनाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाएं और अनिवार्य रूप से वोट डालें। बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर यह चुनाव होना है, क्योंकि प्रदेश की वर्तमान सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। सीईसी ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम बिहार के दौरे पर थी और उसने चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राजनीतिक दलों, प्रशासन, चुनाव अधिकारियों और पुलिस विभाग के साथ विस्तृत बैठकें कीं।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि 22 साल बाद मतदाता सूची के शुद्धिकरण का काम किया गया। वोटर लिस्ट में अगर नाम न आ पाया हो तो डीएम के पास अपील कर सकते हैं, वहां भी गलती होने पर सीईओ के पास अपील की जा सकती है। इसी तरीके से चुनाव में एक रिटर्निंग ऑफिसर को नियुक्त किया जाता है। उनका काम होता है, अपने क्षेत्र में सही से चुनाव कराना।
15 दिन में मिलेगा वोटर आईडी कार्ड
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पहली बार बड़ी पहल की गई है। सीईसी ने कहा कि सुनने में आता था कि वोटर आईडी कार्ड मिलने में देरी होती थी लेकिन अब चुनाव आयोग ने ऐसी व्यवस्था की है कि वोटर को 15 दिन के अंदर उनका वोटर आईडी कार्ड मिल जाएगा।
एक बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे
बिहार में कुल 90 हजार बूथ रहेंगे, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इस बार किसी भी बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटरों का नाम नहीं रहेगा। इससे वोटिंग में सहूलियत होगी। अब हर बूथ पर बिहार चुनाव 2025 से 100 फीसदी वेबकास्टिंग की जाएगी। बिहार में इस बार वोटों की गिनती भी नए सिस्टम से होगी।
ईवीएम की काउंटिंग में अगर कोई भी मिसमैच होगा तो ऐसी सभी वीवीपैट की गिनती होगी। इसी तरह से पोस्टल बैलेट की गिनती भी ईवीएम के आखिरी दो राउंड से पहले पूरा करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही आखिरी दो राउंड के ईवीएम की गिनती होगी।

छह व 11 नवंबर को मतदान, 14 को नतीजे
निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतगणना 14 नवंबर को होगी और संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी हो जाएगी। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है। चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation