• Latest
  • Trending

पंजाब को 1600 करोड़ की फौरी मदद

September 13, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पंजाब को 1600 करोड़ की फौरी मदद

हर संभव मदद करेगी सरकार, केंद्र की रिपोर्ट के बाद मिल सकती है और धनराशि

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पंजाब की आपदा के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी ने फाैरी राहत के ताैर पर सूबे की मदद के लिए 1600 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। केंद्रीय टीमों की रिपोर्ट के बाद पंजाब को और मुआवजा मिल सकता है। पंजाब दौरे के दौरान पीएम ने इस संदर्भ में स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।
उन्होंने पंजाबियों से बातचीत के दौरान यह भी कहा है कि संकट की इस घड़ी में केंद्र हमेशा पंजाब के साथ खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। गत सप्ताह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान भी पंजाब में बाढ़ के हालात देखने पहुंचे थे। उन्होंने बाढ़ के बीच उतरकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया था और पंजाब के हालात से प्रधानमंत्री को अवगत करवाया था।
हिमाचल और पंजाब का हवाई सर्वेक्षण
कृषि मंत्री की रिपोर्ट के बाद से ही पीएम पंजाब में बाढ़ की भयावहता के मद्देनजर चिंतित थे। पीएम को बताया गया था कि अत्यधिक बारिश की वजह से किस तरह पहाड़ों के पानी ने पंजाब में तबाही मचाई है। इसके चलते पीएम ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब दोनों सूबों के हवाई सर्वेक्षण का निर्णय लिया।
इस सर्वेक्षण के दौरान पंजाब में दरियाओं की स्थिति, उजड़े गांव, जर्जर भवन और फसलों की बर्बादी को देख पीएम काफी गंभीर दिखे। विमान में अफसर ने पीएम को नक्शे पर बाढ़ ग्रस्त इलाकों की जानकारी दी। पीएम को उफान की वजह से दरियाओं के बिगड़े स्वरूप व जर्जर बांधों की स्थिति भी दिखाई गई जिस पर पीएम मोदी ने चिंता व्यक्त की।
बाढ़ पीड़ितों से मिले मोदी
बाढ़ पीड़ितों से रूबरू होने के दौरान पीएम ने उन्हें बताया कि केंद्र सरकार ने नुकसान की सीमा का आकलन करने के लिए पंजाब में अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल भेजे हुए हैं। उनकी विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर आगे की सहायता पर विचार किया जाएगा।
केंद्र सरकार राज्य के ज्ञापन और केंद्रीय टीमों की रिपोर्ट के आधार पर आकलन की समीक्षा करेगी। प्रधानमंत्री ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार स्थिति से निपटने के लिए आगे भी हर संभव मदद करेगी। अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल को पंजाब सरकार की ओर से सूबे में करीब 13 हजार करोड़ के नुकसान की रिपोर्ट दी गई है।

अफसरों संग की पुनर्वास के उपायों पर चर्चा
प्रधानमंत्री ने अफसरों के साथ बैठक कर पंजाब में राहत और पुनर्वास उपायों की समीक्षा की। पीएम ने अफसरों से यह भी जाना कि किसानों को सहायता प्रदान करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता क्या हो सकती है, क्योंकि इस वक्त पंजाब में लोगों को घरों और किसानों को आर्थिक मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है। उसके बाद बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं और संरचनाओं का निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर काम करना होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation