• Latest
  • Trending

पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाने का कार्यक्रम घोषित

July 18, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाने का कार्यक्रम घोषित

- 15 जनवरी 2026 को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 18, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। वर्ष 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के दृष्टिगत राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मतदाता सूची बनाने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत मतदाता सूची बनाने का कार्य 18 जुलाई से शुरू होगा और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार कराने के निर्देश दिये हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने पंचायतों की मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण को लेकर कार्यक्रम घोषित किया है। इसके तहत 18 जुलाई से 13 अगस्त के बीच किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन व मतदाता सूची के प्रिन्ट करने की कार्यवाही के साथ ही बीएलओ व पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन, प्रशिक्षण व स्टेशनरी आदि के वितरण की कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह 14 अगस्त से 29 सितम्बर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना, सर्वेक्षण व हस्तलिखित सूची तैयार की जाएगी।
इसमें 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों के नाम शामिल किए जाएंगे। मतदाता 14 अगस्त से 22 सितम्बर तक ही आनलाइन आवेदन कर सकेंगे और 23 सितम्बर से 29 सितम्बर तक आनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच की जाएगी।
30 सितम्बर से 06 अक्टूबर के बीच निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्धन, संशोधन व विलोपन की तैयार हस्तलिखित सूची सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा की जाएगी और 07 अक्टूबर से 24 नवम्बर तक ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत सूची तैयार की जाएगी।
इसी तरह 25 नवम्बर से 04 दिसम्बर के बीच मतदाता सूची के कम्प्यूटरीकरण के बाद मतदान केन्द्र स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता की डाउनलोडिंग कराई जाएगी। इसके बाद 05 दिसम्बर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता 06 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक इस सूची का निरीक्षण कर अपने दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे और इसी अवधि में 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी मतदाताओं के दावे भी प्राप्त किए जाएंगे। 13 दिसम्बर से 19 दिसम्बर के बीच दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
20 से 23 दिसम्बर तक दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित सूची तैयार कर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा की जाएगी फिर 24 दिसम्बर से 08 जनवरी तक पूरक सूचियों को कम्प्यूटर की मूल सूची में समाहित किया जाएगा। 9 जनवरी से 14 जनवरी तक पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के बाद मतदान केन्द्र स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग आदि की जाएगी। इसके बाद 15 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation