• Latest
  • Trending

पीएम मोदी बोले-घुसपैठियों पर कार्रवाई जारी रहेगी

July 25, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम मोदी बोले-घुसपैठियों पर कार्रवाई जारी रहेगी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 25, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

दुर्गापुर/मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों का मुद्दा उठाते हुए सत्ताधारी टीएमसी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- मैं दुर्गापुर की धरती से साफ-साफ बताना चाहता हूं कि जो भारत का नागरिक नहीं है और घुसपैठ करके आया है, उस पर संविधान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर घुसपैठ को बढ़ावा देने, हिंसा भड़काने और बंगाल के युवाओं को उनके गृह राज्य से बाहर निकालने का आरोप भी लगाया। मोदी ने ममता बनर्जी का नाम लिए बिना उनकी पार्टी पर बंगाल के विकास और सुरक्षा की कीमत पर वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में करीब 5400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।
विकास को प्राथमिकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर पिछड़ा एनडीए सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा क्षेत्र हो या पिछड़ा वर्ग, इनके लिए निरंतर काम सरकार की नीति और निर्णयों में शामिल है।
प्रधानमंत्री ने सूबे को सात हजार करोड़ से अधिक की योजनाएं दी। मोदी ने कहा कि दशकों तक देश में सौ से ज्यादा जिलों को पिछड़ा कहकर छोड़ दिया गया। हमने आकांक्षी जिला बनाकर इन्हें प्राथमिकता दी। सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव कहकर छोड़
दिया गया था। हमने इन्हें पहला गांव कहकर उनके विकास को प्राथमिकता दी।
योजनाओं से मदद
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, दो दिन पहले प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी मिली है। इसके तहत कृषि में पिछड़े सौ जिलों को चिह्नित कर किसानों को मदद दी जाएगी। इसका सीधा लाभ बिहार समेत देश के करीब पौने दो करोड़ किसानों को मिलेगा।
बिहार बढ़ेगा, तभी देश विकसित होगा
नौजवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार बढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा। बिहार तब बढ़ेगा, जब यहां का युवा आगे बढ़ेगा। बिहार के नौजवानों को यहीं रोजगार के ज्यादा से ज्यादा मौके मिले, इसके लिए यहां तेजी से काम हुआ है। नीतीश सरकार ने लाखों युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकार में नियुक्ति दी है। नीतीश कुमार ने नौजवानों को रोजगार के लिए भी नए निश्चय लिए है। केंद्र सरकार कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दे रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा, जैसे दुनिया में, पूर्वी देश विकास की दौड़ में आगे जा रहे हैं, वैसे ही भारत में यह दौर पूर्वी राज्यों का है। हमारा संकल्प है कि जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है, वैसे ही पूरब में मोतीहारी का नाम हो। जैसे अवसर गुरुग्राम में है, वैसे गयाजी में भी बने।
नक्सलवाद का अंत जल्द
मोदी ने कहा, बीते वर्षों में बिहार में नक्सलवाद पर प्रहार हुआ। उसका बड़ा लाभ युवाओं को मिला। चंपारण, औरंगाबाद, गयाजी, जमुई की वर्षों तक पीछे रखने वाला नक्सलवाद आज अंतिम सांसे गिन रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation