• Latest
  • Trending
PM Modi gave the message of peace and coordination to America and China

पीएम मोदी ने अमेरिका-चीन को दिया शांति व समन्वय का संदेश

March 21, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने अमेरिका-चीन को दिया शांति व समन्वय का संदेश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 21, 2025
in the blitz
0
PM Modi gave the message of peace and coordination to America and China

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक पॉडकास्ट में दुनिया को साफ संदेश दिया कि युद्ध और व्यापार से जुड़ी जिन बाधाओं से दुनिया जूझ रही है, उन्हें दूर करने में भारत अहम भूमिका निभाने को तैयार है। उन्होंने जहां अमेरिका और चीन को संदेश दिया, वहीं पाकिस्तान को अमन की राह पकड़ने की सलाह दी। देश में कई मुद्दों पर बढ़ती राजनीतिक कड़वाहट के बीच उन्होंने आलोचना को लोकतंत्र के लिए जरूरी बताया।
टैरिफ चेतावनी के बीच दोस्ती का इशारा
पीएम की हालिया अमेरिका यात्रा में वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी को किसी भी करार पर बहुत सख्ती से बातचीत करने वाला कहा था। ट्रंप ने भारत को ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी लगाने वाला बताकर जवाब में ज्यादा टैरिफ लगाने की चेतावनी भी दी थी। इस रुख के मद्देनजर लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट में मोदी ने जो संदेश दिया, वह अहम है।
पीएम ने ट्रंप के साथ अपने दोस्ताना संबंध को याद किया और कहा, जिस तरह वह ‘अमेरिका फर्स्ट’ की नीति पर चल रहे हैं, उसी तरह हमारे लिए हमेशा ‘भारत फर्स्ट’ रहता है। पीएम का यह कहना भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार संधि से जुड़ी तैयारियों के लिहाज से अहम है, जिसमें कई चीजों पर दोनों देश टैरिफ में बदलाव करने पर बातचीत करेंगे।
‘विस्तारवाद नहीं, विकासवाद
का रास्ता सही
रूस-यूक्रेन युद्ध पर मोदी ने कहा, विस्तारवाद के बजाय विकासवाद का रास्ता सही होगा। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के प्रेजिडेंट वोलोदिमीर जेलेंस्की से खरी बात कह सकने की भारत की हैसियत का हवाला देकर कहा कि समझदारी इसी में है कि दोनों पक्ष एक टेबल पर आएं।
पॉडकास्टर ने रखा था उपवास
संवाद के दौरान फ्रिडमैन ने पीएम मोदी से कहा, ‘मैं आपको बताना चाहूंगा कि मैंने उपवास रखा है। लगभग 45 घंटे से मैं सिर्फ पानी पी रहा हूं। मैंने ऐसा इस बातचीत के सम्मान के लिए किया है, ताकि हम अध्यात्म वाले तरीके से बातचीत कर सकें। आप उपवास क्यों करते हैं? आप उपवास करते है तो आपके मन और दिमाग की स्थिति क्या होती है, कहा जाता है?
इस पर पीएम मोदी ने कहा, भारतीय शास्त्रों में शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा और मानवता को ऊपर उठाने पर गहन चर्चा है। शास्त्रों में इसे प्राप्त करने के लिए कुछ परंपराएं और व्यवस्थाएं हैं और उपवास उनमें से एक है, लेकिन केवल उपवास ही सब कुछ नहीं है। कभी-कभी मैं देखता हूं कि उपवास अनुशासन विकसित करने का एक तरीका है। यह आंतरिक और बाहरी दोनों तरह के संतुलन को लाने का एक शक्तिशाली साधन है। जब आप उपवास करते हैं तो यह जीवन को बहुत गहराई से आकार देता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation