• Latest
  • Trending
Will find a mutually beneficial solution for India and America: Jaishankar

‘पाकिस्तान का गिड़गिड़ाना बेअसर, सिंधु जल समझौता स्थगित ही रहेगा’

May 17, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘पाकिस्तान का गिड़गिड़ाना बेअसर, सिंधु जल समझौता स्थगित ही रहेगा’

- जयशंकर बोले- भारत के सामने पानी छोड़ने के लिए लगाई थी गुहार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 17, 2025
in the blitz
0
Will find a mutually beneficial solution for India and America: Jaishankar

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 15 मई को पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत हुई कार्रवाई और अन्य प्रतिबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के साथ होने वाले व्यापार समझौते (ट्रेड डील) पर भी बयान दिया।
एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता स्थगित ही रहेगा और यह तब तक स्थगित रहेगा जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के साथ अपने संबंधों को पूरी तरीके से खत्म नहीं कर देता है। उन्होंने कहा, “अब कश्मीर को लेकर अगर चर्चा के लिए विषय बचा है तो सिर्फ एक ही है, पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को खाली कराना और इस पर चर्चा के लिए हम तैयार हैं और पीओके के मुद्दे पर भारत को किसी भी तीसरे देश का दखल मंजूर नहीं है।”
इस बीच सिंधु जल समझौते के स्थगित होने से पाकिस्तान का हलक सूखने लगा है और वह सिंधु नदी के पानी के लिए भारत के सामने गिड़गिड़ाने लगा है। पाकितान ने भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय को एक पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है कि भारत सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के अपने निर्णय पर एक बार पुनर्विचार करे क्योंकि पाकिस्तान की बड़ी जनसंख्या खेती और पीने के पानी के लिए सिंधु नदी के जल पर ही निर्भर है। भारत ने 13 मई को ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि पाकिस्तान के साथ हुआ युद्धविराम समझौता उनके पहले की गई कार्रवाईयों को किसी तरह से प्रभावित नहीं करता है, जिसमें सिंधु जल समझौते को निलंबित करना भी शामिल है।
आतंकवाद को लेकर बोले विदेश मंत्री
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल आतंकवाद के विषय पर ही होगी। –
आतंकवाद को लेकर भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और उन्हें पूरी तरह से तबाह कर दिया। जयशंकर ने कहा, “पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कार्रवाई को लेकर हम लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी समर्थन मिला।”इसके अलावा, विदेश मंत्री जयशंकर ने 14 मई को भारत सरकार और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के बीच चल रही द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर एक बयान दिया है। “किसी भी ट्रेड डील का दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद होना बेहद जरूरी है।”
एक समाचार एजेंसी से विदेश मंत्री ने 15 मई को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर बातचीत चल रही है। ये बातचीत काफी जटिल हैं। जब तक सभी मुद्दों पर सहमति नहीं बन जाती, तब तक इसमें कुछ भी तय नहीं होता और जब तक ऐसा नहीं होता है, तब तक उस बात पर कोई भी नतीजा निकालना जल्दबाजी होगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation