• Latest
  • Trending

पहलगाम हमला पाकिस्तानी सेना-नेताओं के आदेश पर हुआ

August 22, 2025
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
boxing

ग्लासगो में 39 पदक, सात गोल्ड सिर्फ़ बॉक्सिंग से

August 5, 2026
solar

बारह लाख घरों ने बिजली बेचकर कमाए

August 5, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक

August 5, 2026
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Athletics-track-inside-a-stadium

ग्लासगो में भारत को 39 मेडल मिले, इनमें 10 अकेले बॉक्सिंग से। दो दिन बाद सरकार ने खेल पर ₹36,441 करोड़ मंज़ूर किए — दोनों ख़बरें एक साथ पढ़िए

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश 12 फ़ीसदी कम, अगस्त-सितंबर का अनुमान भी कमज़ोर। फिर भी बुवाई क्यों नहीं बिगड़ी — और आपके पास अब 11 दिन क्यों बचे हैं

August 4, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी, ₹3.15 लाख करोड़ मंज़ूर। पर असली बात यह है कि यह पैसा कब और किसके खाते में पहुंचेगा

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

August 3, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

August 3, 2026
Wednesday, August 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पहलगाम हमला पाकिस्तानी सेना-नेताओं के आदेश पर हुआ

- एनसीईआरटी ने ऑपरेशन सिंदूर पर दो स्पेशल मॉड्यूल जारी किए

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 22, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

ग्लासगो में 39 पदक, सात गोल्ड सिर्फ़ बॉक्सिंग से

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। एनसीईआरटी (नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) ने दो स्पेशल मॉड्यूल जारी किए हैं। इन्हें क्लास 3 से 12 तक के छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री मटेरियल के तौर पर शामिल किया गया है।
मॉड्यूल में बताया गया है कि पाकिस्तान भले ही पहलगाम आतंकी हमले में किसी भी तरह से शामिल होने से इनकार करता है, लेकिन यह हमला पाकिस्तान के सैन्य और राजनीतिक लीडरशिप के सीधे आदेश पर हुआ था।
ये मॉड्यूल स्कूली बच्चों के बीच भारत की सैन्य शक्ति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से बनाए गए हैं। क्लास 3 से 8 के लिए मॉड्यूल का टाइटल ‘ऑपरेशन सिंदूर-वीरता की गाथा’ और 9 से 12 तक के लिए मॉड्यूल का टाइटल ‘ऑपरेशन सिंदूर- सम्मान और बहादुरी का मिशन’ है।
एनसीईआरटी के स्पेशल मॉड्यूल रेगुलर कोर्स का हिस्सा नहीं होते। इसे कोई खास टॉपिक बच्चों को समझाने के लिए सप्लीमेंट्री मटेरियल के तौर पर तैयार किया जाता है। इसे पोस्टर्स, चर्चाओं और वाद-विवाद के जरिए बच्चों को पढ़ाया जाता है।
‘ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में मारे गए लोगों के सम्मान का वादा’ मॉड्यूल में लिखा है कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ मिलिट्री ऑपरेशन नहीं, बल्कि शांति की रक्षा और पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के सम्मान का वादा है। ऑपरेशन सिंदूर नाम मृतकों की विधवाओं के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में चुना गया था।
एक मॉड्यूल में कहा गया है, ‘भारत ने 7 मई, 2025 को पाकिस्तान और पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल और हवाई हमले किए। 9 में से सात टारगेट को भारतीय सेना ने नष्ट कर दिया। भारतीय वायु सेना ने मुरीदके और बहावलपुर में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया, जो लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के सेंटर हैं।’
मॉड्यूल में यह भी बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को रोकने का भारत का तरीका भी था। एनसीईआरटी ने सरकार के इस रुख को दोहराया है कि भारत ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी नागरिक को नुकसान न पहुंचे।
पहलगाम आतंकी हमले में
26 लोग मारे गए थे
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को पीओके और पाकिस्तान की टेरर साइट्स को टारगेट किया था। इसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए। इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच 10 मई तक संघर्ष की स्थिति बन गई थी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation