• Latest
  • Trending

कलाम के गुरु, साराभाई के सहयोगी पद्म भूषण डॉ एकनाथ चिटनिस का निधन

November 1, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कलाम के गुरु, साराभाई के सहयोगी पद्म भूषण डॉ एकनाथ चिटनिस का निधन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 1, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ब्लिट्ज ब्यूरो

पुणे। विक्रम साराभाई के साथ मिलकर भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की नींव रखने वाले पद्म भूषण डॉ एकनाथ वसंत चिटनिस का पुणे में निधन हो गया। चिटनिस इसी साल जुलाई में 100 साल के हुए थे। उन्होंने अहमदाबाद स्थित इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के दूसरे निदेशक के रूप में कार्य किया था।
25 जुलाई, 1925 को कोल्हापुर में जन्मे एकनाथ चिटनिस ने अपनी स्कूली और उच्च शिक्षा पुणे से पूरी की। बाद में उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की। उन्होंने केरल के थुंबा में भारत के पहले रॉकेट प्रक्षेपण के लिए स्थल के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फरवरी 1962 में अहमदाबाद स्थित भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, विक्रम साराभाई और डॉ चिटनिस की उपस्थिति में आयोजित एक बैठक में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की नींव रखी गई थी। इस बैठक के कुछ दिनों बाद 13 फ़रवरी, 1962 को भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना हुई।
इस प्रोजेक्ट में निभाई अहम भूमिका
उन्होंने ‘सैटेलाइट इंस्ट्रक्शनल टेलीविजन एक्सपेरिमेंट’ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह नासा और इसरो का संयुक्त प्रयास था। इस प्रयोग के तहत नासा के एटीएस-6 उपग्रह का उपयोग करके छह राज्यों के 2,400 गांवों में शैक्षिक कार्यक्रम पहुंचाए गए। भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली (इनसैट) कार्यक्रम शुरू करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।
उन्होंने 1981-85 तक अहमदाबाद स्थित इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के दूसरे निदेशक के रूप में कार्य किया। उन्होंने तत्कालीन नवोदित इंजीनियर एपीजे अब्दुल कलाम को व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन दिया। उन्हें सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल प्रोजेक्ट और एडवांस्ड इंटरनेशनल ट्रेनिंग के लिए भी नामित किया गया था। एपीजे अब्दुल कलाम बाद में भारत के राष्ट्रपति बने। डॉ चिटनिस दो दशकों से अधिक समय तक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के अध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक रहे। अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के निदेशक पद से रिटायर होने के कुछ साल बाद डॉ चिटनिस पुणे आ गए और पुणे विश्वविद्यालय से जुड़े।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation