• Latest
  • Trending

‘ऑपरेशन सिंदूर’: कभी नहीं भरेंगे पाकिस्तान के घाव : शाहनवाज

July 18, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘ऑपरेशन सिंदूर’: कभी नहीं भरेंगे पाकिस्तान के घाव : शाहनवाज

भिवानी का गौरव बरकरार रखना है : धर्मवीर सिंह

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 18, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत ने परमाणु शक्ति होने का दावा ठोकने वाले पाकिस्तान को उसकी औकात बता दी। भारतीय वायुसेना ने चीन की गोद में बैठ कर शेखी बघारने वाले पड़ोसी की रातोंरात सिट्टी-पिट्टी गुम कर दी। उन्होंने कहा कि यह दुनिया का पहला उदाहरण था जब किसी परमाणु शक्ति की कमर एक झटके में तोड़ दी गई। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने यह भी साबित कर दिया कि पाकिस्तान वास्तव में आतंकिस्तान है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से मिले घाव नासूर बन कर पाकिस्तान को हमेशा पीड़ा देते रहेंगे।
पाकिस्तान के नौ ठिकानों पर इजरायल से भी अधिक सटीकता से भारतीय वायुसेना ने प्रहार किया और सौ से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया। शाहनवाज हुसैन कनॉट प्लेस के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में देश की प्रमुख सामाजिक संस्था भिवानी परिवार मैत्री संघ के ‘चिट्ठी मेरे गांव की 4.0’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भिवानी के देहदानी मामन चंद गुप्ता को समर्पित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बताया है कि पाकिस्तान के कुछ और आतंकी ठिकानों की पहचान कर ली गई है, वक्त आने पर उन्हें भी नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।
भिवानी परिवार मैत्री संघ(बीपीएमएस) की प्रशंसा करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस संस्था ने अपने कार्यों से साबित करके दिखाया है कि सामाजिक दायित्व कैसे निभाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर राज्य में आज भिवानी का परचम लहरा रहा है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैं हमेशा इस संस्था का सदस्य बने रहना चाहता हूं।
राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में डीआईजी राजेश दुग्गल, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी की वाइस चांसलर दीप्ति धर्माणी, सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, दिल्ली की विधायक पूनम शर्मा भारद्वाज, दिल्ली नगर निगम चुनाव में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाली पार्षद शिखा गुप्ता भारद्वाज,पार्षद धर्मवीर शर्मा, पूर्व सूचना आयुक्त भूपेन्द्र धर्माणी, दिल्ली पुलिस के एसीपी राजेन्द्र कलकल व एसीपी अनिल समोता, रक्तवीर राजेश डुडेजा भी उपस्थित थे। प्रभावशाली मंच संचालन भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि राजेश चेतन तथा बीपीएमएस के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रमोद शर्मा ने किया।
इस अवसर पर भिवानी- महेंद्रगढ़ के लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि भिवानी का गौरव हर राज्य, हर क्षेत्र में बुलंदी पर हैं और हम सब को मिलकर इस गौरव को बरकरार रखने का संकल्प लेना है। सांसद ने कहा कि देश सेवा और राष्ट्र रक्षा को अपना प्रथम कर्तव्य मानने वाले भिवानी के जवानों की सेना के तीनों अंगों में भागीदारी सर्वाधिक है। फौजी से लेकर सेना प्रमुख तक के पद भिवानी के जवानों ने पाए हैं। धर्मवीर सिंह ने कहा कि उद्योग, व्यापार यहां तक कि सियासत में भी भिवानी के लोग शिखर पर हैं। कार्यक्रम में वीर रस और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर दीप्ति धर्माणी ने कहा कि सीमित साधनों के बावजूद उनका विश्वविद्यालय शिक्षा क्षेत्र में नई मिसाल प्रस्तुत करेगा। एआई को सिलेबस का अभिन्न अंग बना कर नई पीढ़ी को ऐसा माहौल प्रदान किया जाएगा जहां शिक्षा पाकर छात्र विभिन्न क्षेत्रों में देश-दुनिया का नेतृत्व करने में सक्षम बनेंगे।
पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने शिव तांडव स्तोत्र प्रस्तुत कर सभी उपस्थित अतिथियों को शिव भक्ति के सागर में डुबो दिया। एसीपी राजेन्द्र कलकल ने अपनी कविता, मुक्त छंद एवं नीतिपरक उद्धरणों से समां बांधा तो कवयित्री प्रियंका राय ने ओजस्वी कविता पाठ से भाव विभोर कर दिया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation