• Latest
  • Trending

ऑपरेशन सिंदूर गेमचेंजर : राजनाथ सिंह

August 1, 2025
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ऑपरेशन सिंदूर गेमचेंजर : राजनाथ सिंह

by Blitzindiamedia
August 1, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को गेमचेंजर बताया। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में पाकिस्तान ने कोई भी हरकत की तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ केवल स्थगित किया गया है, खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी के भी दबाव में यह ऑपरेशन स्थगित नहीं हुआ है।
राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा की शुरुआत करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि 10 मई की सुबह भारतीय वायुसेना ने पाक पर हमला किया और पाक ने हार मान ली। तब पाकिस्तान की तरफ से सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ ) द्वारा कार्रवाई रोकने की पेशकश की गई। यह पेशकश भी इस शर्त के साथ स्वीकार की गई है कि ऑपरेशन केवल स्थगित किया जाएगा, समाप्त नहीं होगा। भविष्य में आतंकी करतूत की गई तो आपरेशन शुरू करने में बिल्कुल भी देरी नहीं की जाएगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि हम जो कहते हैं, यह करते हैं। यही हमारा चरित्र है। इस ऑपरेशन का मकसद उन लोगों को न्याय दिलाना था जिन्होंने पहलगाम हमले में अपने प्रियजनों को खो दिया।
सेना को खुली छूट दी गई
पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोषों की हत्या की थी और धर्म पूछकर लोगों को मारा गया। यह दिखाता है कि सीमापार से आतंकवाद के जरिए भारत को तोड़ने की कोशिश की जा रही थी। जिसके बाद पीएम ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक की और पूरी छूट दी गई। सेना ने हर पहलू की स्टडी की।
रोज सांप को दूध नहीं पिलाते
मंत्री ने आतंकवादियों को परोक्ष समर्थन देने वालों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नाग पंचमी के दिन सांपों को दूध पिलाना ठीक है परंतु हर दिन सांप को दूध नहीं पिलाया जाता। रक्षा मंत्री ने विमान गिरने के सवाल पर कहा कि यह प्रश्न राष्ट्रीय भावनाओं का सही प्रतिनिधित्व नहीं करता।

पीओके के लोग भी एक दिन कहेंगे- ‘मैं भी भारत’
रक्षा मंत्री ने कहा कि सवाल पूछा जाता है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को कब्जे में क्यों नहीं लिया गया? एक दिन पीओके के लोग भी भारत की शासन व्यवस्था का हिस्सा बनेंगे। एक दिन ऐसा अवश्य आएगा जब पीओके के लोग भी खुद को भारत का हिस्सा मानते हुए गर्व से कहेंगे- ‘मैं भी भारत’। निश्चित समय नहीं बता सकता लेकिन एक दिन ऐसा जरूर होगा। पाक अधिकृत कश्मीर एक दिन भारत का अंग जरूर बनेगा। देश की जनता का आशीर्वाद और ईश्वर की इच्छा रही तो पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों की घर वापसी होगी। मोदी सरकार का विजन है कि ईं ंट का जवाब पत्थर से दें।

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation