• Latest
  • Trending

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पीएम मोदी के संदेश

May 17, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पीएम मोदी के संदेश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 17, 2025
in the blitz
0
दीपक द्विवेदी

आतंकियों को मारने के साथ उन्हें पालने वाले भी बचेंगे नहीं। पीएम मोदी ने यह भी बता दया कि अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ही भारत का न्यू नॉर्मल है। यह स्थगित हुआ है पर रुका नहीं है।

ऑपरेशन सिंदूर’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन; दोनों ही देश और दुनिया को अहम संदेश देने वाले रहे। यह सिर्फ़ हमला ही नहीं था बल्कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ यह भी स्थापित करने में सफल रहा कि आतंकवाद और उसको पालने वालों के खिलाफ भारत की अब क्या ‘युद्ध नीति’ रहने वाली है। उल्लेखनीय है कि 7 मई को जब भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ जगहों पर हमला करके नृशंस पहलगाम आतंकी हमले का जवाब दिया, तो उसने इस मिशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा। सिंदूर, विवाहित हिंदू महिलाओं का प्रतीक है और 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए नरसंहार का संदर्भ है, जिसमें नवविवाहिताओं सहित पुरुषों को उनके धर्म के आधार पर चुना गया और आतंकवादियों ने उनकी हत्या कर दी। योद्धा भी गर्व के साथ सिंदूर का तिलक लगाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने संबोधन में साफ कह दिया है कि जो भी देश भारत की माताओं-बहनों का सिंदूर मिटाने की कोशिश करेगा; उसको हम मिट्टी में मिला देंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना की ताकत तो दुनिया ने देख ही ली है, पाकिस्तान की सबसे बड़ी रणनीतिक धमकी भी हमेशा के लिए समाप्त हो गई। पाकिस्तान हमेशा परमाणु हमले की धमकी देता रहता था पर इस बार की स्ट्राइक में भारत ने इस मिथ्या प्रचार को भी मिट्टी में मिला दिया। भारत के वीर सैनिकों और उसकी रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर मारा और उसे इसकी भनक तक भी न लग सकी। शुरू से ही पाकिस्तान की रणनीति का एक खास हिस्सा रहा है कि वह हमेशा परमाणु हमले की ‘गीदड़ भभकी’ देता रहता था। इस बार भारत की सेना के अभूतपूर्व एक्शन ने पाकिस्तान को पूरी तरह से एक्सपोज कर के रख दिया। इस सफल ऑपरेशन से देश की सैन्य सामर्थ्य ही नहीं चमकी, दुनिया को इस बात का भी अहसास हो गया कि भारत के पास किस तरह की टेक्नॉलजी है। चीन की मदद से अपनी फौज को मजबूत कर रहे पाकिस्तान के लिए भारत की प्रिसिजन स्ट्राइक एक बहुत बड़ा झटका साबित हुई हैं।

बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने सबसे अधिक ध्यान अपनी एयर डिफेंस प्रणाली को मजबूत करने पर लगा दिया था। चीन ने उसे कई रडार सिस्टम उपलब्ध कराए थे जो बहुत अत्याधुनिक माने जा रहे थे पर भारतीय सेना ने जिस तरह से पाकिस्तान की एयर डिफेंस प्रणाली एवं रडार को ही निशाना बना कर ध्वस्त कर डाला; उससे पाकिस्तान की इज्जत विश्व में मटियामेट हुई है। यही नहीं, चीन को भी इससे करारा झटका लगा है। पाकिस्तान ने अपने सबसे उम्दा प्लेटफॉर्म और हथियारों का इस्तेमाल किया था। उसने भारत के कई एयरफील्ड को निशाना बनाने की कोशिश की पर भारत के एयर डिफेंस सिस्टम के आगे पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। भारत ने लगभग सभी हमलों को विफल कर दिया। पाकिस्तान ने जिस तरह से पूरे बॉर्डर पर एक साथ हमला बोला तथा हाई स्पीड मिसाइल से लेकर सैकड़ों ड्रोन एक साथ भारत में भेजे, उसमें भारत के स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम आकाश और रूस से मिले एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की मजबूती भी उभरकर सामने आई।

भारत ने दुनिया को यह भी समझाया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बावजूद उसने पाकिस्तान की समझौते की गुहार सिर्फ इसलिए मानी क्योंकि यह शांति का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की धरती है। सीजफायर इसलिए भी माना कि यह युग युद्ध का नहीं है पर पीएम मोदी ने यह भी संदेश दुनिया को दिया कि यह युग आतंकवाद का भी नहीं है। यदि आतंकवाद का सहारा लिया जाता है तो आतंकवाद करने और उसको पालने – पोसने वाले को भी माकूल जवाब दिया जाएगा। पीएम मोदी ने यह भी साफ कर दिया कि अब अगर आतंकी हमला हुआ तो भारत अपने तरीके से, अपनी शर्तों पर, अपने समय पर जवाब देगा। यानी घर में घुसकर पटक कर मारेंगे, कोई बचाने नहीं आएगा। साथ ही कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा। पाकिस्तानियों के पाव-पाव भर वाले एटम बम की गीदड़ भभकी को मार-मारकर धुंआ कर दिया जाएगा तथा आतंकियों की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखा जाएगा। आतंकियों को मारने के साथ उन्हें पालने वाले भी बचेंगे नहीं। पीएम मोदी ने यह भी बता दिया कि अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ही भारत का न्यू नॉर्मल है। यह स्थगित हुआ है पर रुका नहीं है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation