• Latest
  • Trending

डेयरी से डेढ़ हजार महिलाएं बनीं लखपति

July 18, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

डेयरी से डेढ़ हजार महिलाएं बनीं लखपति

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 18, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (एमपीओ) का गठन कराया था। महज डेढ़ साल में गोरखपुर मंडल की 25 हजार महिलाओं को इस एमपीओ से आत्मनिर्भरता की राह मिली है। इस एमपीओ ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में 50 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया है जबकि 1445 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। इन्हीं में से एक कौशल्या को लखनऊ में पशुपालन से जुड़े कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुभव साझा करने का मौका मिला।
बरही निवासी कौशल्या ने बताया कि पहले उनके पास तीन गाय थीं। एमपीओ से जुड़ने के बाद अब 10 गाय हैं। वह प्रतिदिन 70 लीटर दूध एमपीओ में जमा करती हैं। कौशल्या ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह 01 साल में 11.50 लाख रुपये की आय अर्जित कर चुकी हैं।
डेढ़ साल में 500 गांवों की 25 हजार महिलाएं बनी शेयरधारक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला समर्थ योजना के तहत नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से प्रदेश में 05 मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन बनाने के निर्देश दिए थे। इनमें से एक श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन का गठन 2022 में गोरखपुर में हुआ। इस एमपीओ का कार्यक्षेत्र मंडल के चार जिलों गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर है। यह एमपीओ डेढ़ साल से सक्रिय है। इतनी कम अवधि में चारों जनपद के 500 गांवों की 25 हजार महिलाएं शेयर होल्डर बन चुकी हैं। वर्तमान में एमपीओ 500 मिल्क पूलिंग पॉइंट्स के माध्यम से प्रतिदिन करीब 62 हजार लीटर दूध का संकलन कर रहा है। महिला शेयर होल्डर्स ने अब तक 1.66 करोड़ रुपये से अधिक की इक्विटी पूंजी जुटाई है। एमपीओ से जुड़ी महिलाएं प्रतिमाह सात से आठ हजार रुपये की औसत आय घर बैठे ले रही हैं।
मार्च 2026 तक 40 हजार
शेयर होल्डर का लक्ष्य
श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) धनराज साहनी बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिक से अधिक पशुपालक महिलाओं को शेयर होल्डर बनाने और दूध संग्रह बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों की मदद ली जा रही है। उनका दावा है कि मार्च 2026 तक गोरखपुर मंडल के 300 और गांवों की दुग्ध उत्पादक महिलाएं जुड़ जाएंगी। शेयर होल्डर की संख्या कुल 40 हजार हो जाएगी।
10 लाख से अधिक कमाने वाली 10 महिलाएं
डेढ़ साल में ही 1445 हजार शेयर होल्डर महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। दस महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने सालभर में 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य का दुग्ध जमा कराया है। एमपीओ की महिला शेयर होल्डर को कंपनी की तरफ से पशु आहार और खनिज मिश्रण, पशुओं के थनैला रोग जांच, पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान पंजीकरण की भी सुविधाएं मिलती हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation