• Latest
  • Trending
On Women's Day, Nari Shakti took over PM's social media account

महिला दिवस पर नारी शक्ति ने संभाला पीएम का सोशल मीडिया अकाउंट

March 14, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महिला दिवस पर नारी शक्ति ने संभाला पीएम का सोशल मीडिया अकाउंट

पीएम मोदी ने 6 'रोल माडल' महिलाओं की कहानियां भी शेयर कीं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 14, 2025
in the blitz
0
On Women's Day, Nari Shakti took over PM's social media account

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट छह महिलाओं को सौंपा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने इन छह महिलाओं की सशक्त कहानियों को उजागर करके नारी शक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को उजागर किया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी इन महिलाओं का सफर अलग-अलग है। प्रधानमंत्री मोदी की पहल के माध्यम से देश की जनता को इन्हें देखने का अवसर मिला।
जानते हैं उन महिलाओं के बारे में जिन्होंने महिला दिवस पर एक अहम जिम्मेदारी संभाली। पीएम मोदी के सोशल मीडिया हैंडल की जिम्मेदारी चेन्नई से वैशाली रमेशबाबू, दिल्ली से डॉ. अंजली अग्रवाल, नालंदा से अनीता देवी, भुवनेश्वर से एलिना मिश्रा, राजस्थान से अजयता शाह और सागर से शिल्पी सोनी के हाथों में थी।
अनीता देवी: अनिता देवी की पहचान ‘बिहार की मशरूम लेडी’ के रूप में है। उन्होंने 2016 में माधोपुर किसान उत्पादक कंपनी की स्थापना की। मशरूम की खेती के माध्यम से, उन्होंने न केवल अपना उत्थान किया है, बल्कि सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा किए । इससे महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता और आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
एलिना मिश्रा व शिल्पी सोनी: एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी अत्याधुनिक रिसर्च और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने वाली दो साइंटिस्ट हैं। एलिना मिश्रा भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र , मुंबई में परमाणु वैज्ञानिक हैं। वहीं, शिल्पी सोनी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में स्पेस साइंटिस्ट हैं।
अजयता शाह: फ्रंटियर मार्केट्स की संस्थापक और सीईओ अजयता शाह ने 35,000 से अधिक डिजिटल रूप से सक्षम महिला उद्यमियों को सशक्त बनाया है। इसके जरिए उन्होंने ग्रामीण उद्यमिता के परिदृश्य को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया है। अपनी पहल के माध्यम से वह महिलाओं को आत्मनिर्भर व्यवसाय मालिक और आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के अंतिम-मील वितरक बनने में मदद करती हैं।
डॉ. अंजली अग्रवाल:डॉ. अंजली अग्रवाल सामर्थ्यम सेंटर फॉर यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी की संस्थापक हैं। उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय से विकलांग लोगों के लिए सुगम्यता की स्थिति में सुधार करने के लिए विशेष रूप से स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों में समावेशी गतिशीलता और बाधा मुक्त बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने की दिशा में समर्पित प्रयास किए हैं।
वैशाली रमेशबाबू: वैशाली रमेशबाबू शतरंज की प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वह छह साल की उम्र से ही चेंस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। वैशाली ने 2023 में शतरंज ग्रैंडमास्टर का प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया। उन्होंने अपनी रणनीतिक प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से वैश्विक मंच पर देश को गौरवान्वित किया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation