• Latest
  • Trending

गन्ना किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने में जुटे अफसर

August 15, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गन्ना किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने में जुटे अफसर

बाढ़ से प्रभावित खेतों में पहुंचकर हालात का जायजा लिया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल के मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा व रामपुर जनपदों में गन्ना किसानों को बारिश से जख्म मिले हैं। किसानों के आर्थिक हितों पर चोट का असर कम करने को लेकर महकमे के अफसर खुद ही सक्रिय हो गए हैं। प्रदेश की अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग व गन्ना विकास वीना कुमारी ने बाढ़ से प्रभावित गन्ना क्षेत्रफल की समीक्षा करने के बाद जलमग्न गन्ने की फसल के बचाव व सुधार को लेकर निर्देश जारी किये हैं। प्रदेश की गन्ना आयुक्त ने भी इसकी गाइडलाइन जारी की और वह इसके क्रियान्वयन पर निरंतर अधीनस्थों से संवाद कर समीक्षा कर रही हैं। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह व उनके अधीनस्थ अधिकारी इस मुहिम के लक्ष्य को मंजिल दिलाने में जुट गये हैं। उप गन्ना आयुक्त ने मुरादाबाद जनपद में रानी नांगल चीनी मिल क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ से प्रभावित किसानों के खेतों में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। किसानों से सीधा संवाद कर उनसे खेतों से पानी की निकासी, गिरी फल को खड़ा कर बंधाई करने सहित अन्य उपायों की जानकारी साझा की।
मुरादाबाद मंडल के अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर व बिजनौर जनपदों में 23 चीनी मिलें संचालित हैं।
बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा जनपदों में गंगा नदी के खादर क्षेत्र में किसान गन्ने की पैदावार कर रहे हैं। रामपुर जनपद में ढेला व कोसी नदियों के खादर में भी किसानों की गन्ने की फसल लहलहाती है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश से इन जनपदों में काफी किसानों की फसल जलमग्न हो गई।
मंडल में लगभग 17 चीनी मिल क्षेत्रों में बाढ़ से गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। रानी नांगल, स्योहारा, धामपुर, बुंदकी चीनी मिल क्षेत्रों में इसका ज्यादा असर दिखायी पड़ रहा है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि मंडल के जनपदों में लगभग 37 हजार हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल इससे प्रभावित हुआ है। अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग व गन्ना विकास श्रीमति वीना कुमारी ने दो दिन पूर्व बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में गन्ने की फसल की हालात की समीक्षा की। जारी की गयी एडवाइजरी में कहा गया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जहां खेतों में लगातार बारिश के कारण जलभराव हो गया है और जल निकासी संभव है, वहां जल निकालने के प्रयास किए जाएं।
बसंतकालीन गन्ना बुआई में नुकसान की अधिक संभावना को देखते हुए सलाह दी जा रही है। खेत से पानी उतरने के बाद पौधे की बढ़वार बेहतर करने के लिए कार्बन्डाजिम या थायोफिनेट मिथाइल एक लीटर तथा एन.पी.के. 5 किग्रा को 800 से 1000 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव कराया जाए। गन्ना किसानों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर तत्काल उन्हें सहयोग किया जाए। जिला गन्ना अधिकारी व चीनी मिलों के अधिकारी फील्ड में नियमित भ्रमण कर किसानों को तात्कालिक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने पर फोकस करें। यदि कहीं अत्यधिक नुकसान हो तो उसकी सूचना तुरंत गन्ना आयुक्त कार्यालय और संबंधित जिलाधिकारी को भी दी जाए।
उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह अधीनस्थों के साथ रानी नांगल चीनी मिल क्षेत्र के रहटामाफी, करनपुर, एवं दौलतपुर तिगरी सहित अन्य कई गांवों में किसानों के खेतों में पहुंचे। इन किसानों के खेतों में गन्ने की फसल बाढ़ से प्रभावित पाई गई।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation