• Latest
  • Trending
न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से विश्व का पहला हाइड्रोजन प्लांट बनाया भारत ने

न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से विश्व का पहला हाइड्रोजन प्लांट बनाया भारत ने

July 27, 2026
नारियल उद्योग

नारियल का छिलका, सात लाख लोगों की रोजी

October 14, 2026
कृषि भवन, नई दिल्ली में पराली प्रबंधन की समीक्षा बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव। फोटो : पीआईबी

हरियाणा में पराली की आग 53% घटी

October 14, 2026
प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास गाथा: स्टार्टअप, व्यापार, डेटा और खादी

October 13, 2026
प्याज

प्याज महंगा, सेना को 27 पदक और नई रक्षा पहल

October 13, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
Wednesday, October 14, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से विश्व का पहला हाइड्रोजन प्लांट बनाया भारत ने

ईंधन पर निर्भरता घटेगी, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में आएगी कमी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 27, 2026
in प्रौद्योगिकी ब्यूरो
0
न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से विश्व का पहला हाइड्रोजन प्लांट बनाया भारत ने

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत ने स्वच्छ ऊर्जा और एडवांस न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) ने तमिलनाडु के कलपक्कम स्थित इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) में दुनिया की पहली ऐसी हाइड्रोजन उत्पादन सुविधा शुरू की है, जो न्यूक्लियर रिएक्टर से निकलने वाली गर्मी का उपयोग करती है।

बार्क और आईजीसीएआर की टीमों ने मिलकर रिसर्च, डिजाइन, उपकरण निर्माण, परीक्षण और संचालन की प्रक्रिया पूरी की। इसे भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

धूप से बनेगा हाइड्रोजन ईंधन, सौर ऊर्जा के बाद एक और क्रांतिकारी तकनीक

चीनी रोबोट से यूएस में की गई सर्जरी

कैसे काम करेगी ये नई तकनीक

यह प्लांट कॉपर–क्लोरीन (सीयू-सीएल) थर्मोकेमिकल साइकिल पर आधारित है। इसमें फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर से मिलने वाली ऊष्मा का इस्तेमाल करके हाइड्रोजन तैयार किया जाएगा। इस तकनीक की खासियत यह है कि इसे पारंपरिक तरीकों की तुलना में कम तापमान पर चलाया जा सकता है और इसकी ऊर्जा दक्षता ज्यादा मानी जाती है। इससे ईंन्धन पर निर्भरता घटेगी और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी आएगी।

स्वदेशी तकनीक से मिली सफलता

परमाणु ऊर्जा विभाग के अनुसार, यह सुविधा एक टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेशन प्रोजेक्ट के रूप में विकसित की गई है। इसमें मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) द्वारा विकसित स्वदेशी सीयू-सीएल प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया है। बार्क और आईजीसीएआर की टीमों ने मिलकर रिसर्च, डिजाइन, उपकरण निर्माण, परीक्षण और संचालन की प्रक्रिया पूरी की। इसे भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

भविष्य के लिए क्यों जरूरी है हाइड्रोजन

दुनियाभर में हाइड्रोजन को भविष्य का प्रमुख ऊर्जा स्रोत माना जा रहा है। स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ती दुनिया में इसकी भूमिका लगातार बढ़ रही है। न्यूक्लियर ऊर्जा के साथ हाइड्रोजन उत्पादन का यह मॉडल बड़े स्तर पर कार्बन-फ्री ऊर्जा उपलब्ध कराने का रास्ता खोल सकता है। इससे भारत के ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्यों और डीकार्बोनाइजेशन रणनीति को भी मजबूती मिलेगी।

परमाणु कार्यक्रम को मिलेगी नई दिशा

बता दें आईजीसीएआर पिछले कई दशकों से भारत के फास्ट रिएक्टर कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र रहा है। इसी संस्थान के अनुभव ने 500 मेगावॉट प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर जैसे बड़े प्रोजेक्ट की नींव तैयार की। विशेषज्ञों का मानना है कि यह नई सुविधा आने वाले समय में बड़े स्तर पर हाइड्रोजन उत्पादन तकनीक विकसित करने और भारत को उन्नत स्वच्छ ऊर्जा देशों की लिस्ट में और मजबूत स्थान दिलाने में मदद करेगी।

तमिलनाडु में ये खास फैसिलिटी
तमिलनाडु में इस सुविधा का उद्घाटन 26 जून को भारत के पहले और सबसे पुराने फास्ट ब्रीडर रिएक्टर, कलपक्क म स्थित फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर में किया गया।

1985 में पहली बार क्रिटिकैलिटी हासिल करने के बाद से ही इसका इस्तेमाल न्यूक्लीयर रिएक्टर से जुड़े रिसर्च के लिए किया जा रहा।

यह उसी कॉम्प्लेक्स में स्थित है जहां प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर है।

ये 500 मेगा वॉट का कमर्शियल-स्केल रिएक्टर है और जिसने अप्रैल 2026 में पहली बार क्रिटिकैलिटी हासिल की थी।

फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर में हाइड्रोजन उत्पादन की यह सुविधा असल में एक टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर प्रोजेक्ट है।

इसे दुनिया को यह दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है कि बिजली के बजाय न्यूक्लियर प्रोसेस से मिलने वाली गर्मी और केमिकल रिएक्शन का इस्तेमाल करके हाइड्रोजन कैसे बनाया जा सकता है।

ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तरह ही, यह सुविधा भी पानी यानी H2O से हाइड्रोजन (H2) निकालती है।

हालांकि, बिजली का इस्तेमाल करने के बजाय, यह सुविधा फास्ट ब्रीडर रिएक्टर से निकलने वाली अतिरिक्त गर्मी और कॉपर और क्लोरीन से जुड़ी थर्मोकेमिकल रिएक्शन चेन का इस्तेमाल करती है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation