• Latest
  • Trending

भारत के हमले के बाद पाक में हुआ न्यूक्लियर रेडिएशन लीक !

May 17, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत के हमले के बाद पाक में हुआ न्यूक्लियर रेडिएशन लीक !

- दुनिया भर के सोशल मीडिया पर ऐसे दावों की भरमार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 17, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चला सैन्य टकराव युद्धविराम के साथ रुक गया । इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकी अड्डों के साथ ही उसके अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसे दावों की भरमार है कि भारत ने पाकिस्तान के परमाणु केंद्र को भी निशाना बनाया, जिसमें इसे नुकसान पहुंचा है। हालांकि, भारतीय सैन्य अधिकारियों ने पाकिस्तान के किसी भी परमाणु स्थल को निशाना बनाए जाने की खबरों को खारिज किया, लेकिन सोशल मीडिया पर कई एक्सपर्ट ने दावा किया कि अमेरिका ने अपना परमाणु सुरक्षा सहायता विमान बी350 एएमएस पाकिस्तान भेजा था, जिसके बाद इन आशंकाओं को और बल मिला। अब संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी (आईएईए) ने इस बारे में बयान जारी किया है।
परमाणु विकिरण को लेकर दावे
सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान के किराना हिल्स में परमाणु भंडारण सेंटर को निशाना बनाया। ये दावे तब शुरू हुए, जब सरगोधा स्थित मुशफ एयरबेस को निशाना बनाने की खबरें आईं। किराना हिल्स का इलाका सरगोधा से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर है। यह भी दावा किया गया कि भारत के हमले में पाकिस्तानी परमाणु सेंटर को नुकसान पहुंचा है। कुछ लोगों ने रेडिएशन लीक को लेकर भी दावे किए और मिस्र से एक विमान के बोरान सेल लेकर आने की बात कही। हालांकि, परमाणु ऊर्जा एजेंसी के बयान में रेडिएशन लीक को गलत बताया गया है।
आईएईए की प्रतिक्रिया
संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रवक्ता ने मीडिया के सवाल के जवाब में रेडिएशन लीक की खबरों को गलत बताया। प्रवक्ता से जब पूछा गया कि क्या परमाणु घटना या रिसाव को आईएईए के घटना और आपातकालीन केंद्र के संज्ञान में लाया गया है, तो उन्होंने कहा कि हम उन रिपोर्टों से अवगत हैं जिनका आप जिक्र कर रहे हैं। आईएईए के पास उपलब्ध जानकारी के आधार पर पाकिस्तान में किसी भी परमाणु सुविधा से कोई विकिरण या रिसाव या उत्सर्जन नहीं हुआ है।
अमेरिका ने लीक पर क्या कहा?
पाकिस्तान के परमाणु स्थलों पर हमले से जुड़ा ऐसा ही एक सवाल वॉशिंगटन में अमेरिकी विदेश विभाग की प्रेस ब्रीफिंग में पूछा गया था। विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता थॉम पिगॉट से पूछा गया कि क्या अमेरिका ने पाकिस्तानी स्थलों में परमाणु विकिरण के रिसाव की रिपोर्ट के बाद पाकिस्तान में कोई टीम भेजी है? इस पर उन्होंने कहा कि इस समय मेरे पास इस पूर्वावलोकन करने के लिए कुछ नहीं है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation