• Latest
  • Trending
NPCI changed the rules for Fastag

एनपीसीआई ने फास्टैग के बदले नियम

February 28, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एनपीसीआई ने फास्टैग के बदले नियम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 28, 2025
in the blitz
0
NPCI changed the rules for Fastag
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई ने नए नियम जारी किए हैं। ये नियम 17 फरवरी 2025 से देशभर में लागू हो गए हैं। नए नियम को फास्टैग बैलेंस वैलिडेशन के नाम से रोलआउट किया गया है। दरअसल अब ब्लैकलिस्ट फास्टैग को समय रहते रिचार्ज करना होगा। वरना आपसे दोगुना टोल टैक्स वसूला जा सकता है।

नए नियमों के तहत लो-बैलेंस के लिए 70 मिनट की विंडो दी गई है। इसका मतलब है कि टोल प्लाजा पर फास्टैग रीड होने के 60 मिनट पहले और रीड होने के 10 मिनट बाद तक हर हाल में रिचार्ज करना होगा, वरना दोगुना टोल टैक्स लिया जाएगा। इससे बचने के लिए आपको समय से पहले फास्टैग बैलेंस चेक करते रहना चाहिए। इसके साथ ही ऑनलाइन यह भी चेक किया जा सकता है कि आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट तो नहीं है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ऐसे चेक करें फास्टैग बैलेंस
फास्टैग का बैलेंस चेक करने के लिए आपको एनपीसीआई की वेबसाइट पर जाना होगा। इस लिंक https://www.npci.org.in/ what-we-do/netc-fastag/check-your-netc-fastag-status पर क्लिक करके आप सीधे उस पेज पर पहुंच जाएंगे जहां बैलेंस चेक करने का विकल्प मिलता है। इसके अलावा आप पेटीएम और गूगल पे या फोनपे की मदद से भी फास्टैग का बैलेंस चेक कर सकते हैं। वहां से फास्टैग रिचार्ज कराया जा सकता है।

गूगल पे फास्टैग बैलेंस चेक
सबसे पहले गूगल पे एप ओपन करना होगा। इसके बाद टॉप में दिखने वाले सर्च बार में फास्टैग सर्च करना होगा। फिर आपको कई बैंकों के फास्टैग दिखेंगे, वहां अपने बैंक के फास्टैग को सेलेक्ट करें। अगर आपका फास्टैग गूगलपे से लिंक नहीं है, तो व्हीकल नंबर दर्ज करके फास्टैग को लिंक कर पाएंगे। इसके बाद आपको फास्टैग बैंलेंस के साथ उसी पेज पर रिचार्ज का ऑप्शन मिलेगा।

पेटीएम पर फास्टैग बैलेंस
पेटीएम से फास्टैग बैलेंस चेक करना बेहद आसान है। इसके लिए पेटीएम एप ओपन करना होगा। इसके बाद फास्टैग सेक्शन में जाना होगा। अगर व्हीकल एड नहीं हैं, तो उसे टॉप में दिखने वाले ‘एड’ ऑप्शन की मदद से गाड़ी नंबर डालकर एड करना होगा। एड करते ही आपके फास्टैग का बैलेंस दिखने लगेगा।

फास्टैग ब्लैकलिस्ट स्टेटस ऐसे करें चेक
सबसे पहले आपको एनपीसीआई वेबसाइट पर जाना होगा। या फिर आप सीधे https://www.npci.org.in/what-we-do/netc-fastag/product-overview पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद आपको लेफ्ट साइड में चेक योर एनईटीसी फास्टैग स्टेटस ऑप्शन पर टैप करना होगा। वहां एक नया पेज ओपन होगा, जहां आपको अपना व्हीकल नंबर या फिर एनईटीसी फास्टैग आईडी डालनी होगी।

इसके बाद कैप्चा कोड डालना होगा। नीचे की तरफ दिख रहे चेक स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद नीचे की तरफ आपके फास्टैग की स्टेट्स रिपोर्ट मिल जाएगी।

इसमें हिडेन नंबर के साथ टैग आईडी, व्हीकल नंबर की जानकारी मिलेगी। यह भी बताया जाएगा कि आपका फास्टैग एक्टिव है या नहीं। इसके अलावा फास्टैग किस डेट को इश्यू हुआ है और किस बैंक ने फास्टैग इश्यू किया है, इसकी जानकारी मिलेगी। आप चाहें तो नीचे दिए ऑप्शन पर क्लिक करके फास्टैग को बंद कर सकते हैं। साथ ही बैलेंस रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation