• Latest
  • Trending
Now the Naxalites have handed over weapons to the children

अब नक्सलियों ने बच्चों को थमाए हथियार

April 4, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब नक्सलियों ने बच्चों को थमाए हथियार

- एनकाउंटर में मरते टॉप कमांडर, घटते कैडर, टूट रही नक्सलवाद की कमर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 4, 2025
in the blitz
0
Now the Naxalites have handed over weapons to the children

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

रायपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के एक्शन ने माओवादियों के खेमे में खलबली मचा रखी है। बड़ी तादाद में नक्सल कैडर लगातार सरेंडर कर रहे हैं या मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं। घटते कैडर और बढ़ते एक्शन के बीच नक्सली संगठनों ने बच्चों पर नजरें गड़ा दी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दिनों माओवादियों ने बस्तर के माड़ इलाके के लोगों को धमकी देकर 130 लोगों को जबरन हथियारबंद दस्ते में शामिल कराया है। इस नई भर्ती से सुरक्षा बलों के लिए टेंशन ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि इनमें करीब 80 नाबालिग हैं। नक्सलियों ने 9-10 साल के कई बच्चों को भी हथियार थमा दिए हैं।
नक्सलियों की रिपोर्ट से खुला राज
पिछले एक साल के दौरान छत्तीसगढ़ में 413 नक्सली मारे गए हैं। इसके अलावा 1054 नक्सलियों ने सरेंडर किया और एक हजार से अधिक गिरफ्तार किए गए। 25 मार्च को दंतेवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान तीन माओवादी मारे गए, जिसमें 25 लाख का इनामी नक्सली कमांडर सुधीर उर्फ सुधाकर भी शामिल था। सुधीर नक्सल आर्मी में शामिल नए रंगरूटों को हथियार और गुरिल्ला युद्ध की ट्रेनिंग देता था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मुठभेड़ स्थल पर तेलुगू में लिखा एक माओवादी दस्तावेज मिला। माना जा रहा है कि यह दस्तावेज सुधीर की आंतरिक समीक्षा रिपोर्ट थी, जिसे नक्सलियों के मीटिंग के लिए लिखा गया था।
युवा नहीं चाहते नक्सली बनना
इस दस्तावेज में नक्सली कमांडर ने बताया है कि माओवादियों ने माड़ क्षेत्र में एक ग्राम सभा आयोजित की, जिसमें 130 कैडरों की भर्ती की गई। इनमें 50 लोग 18-22 साल के हैं जबकि 40 की उम्र 14-17 साल के बीच है। नई भर्तियों में 40 ऐसे कैडर बनाए जा रहे हैं , जिनकी उम्र नौ से 11 वर्ष के बीच है। पत्र में यह भी लिखा है कि इन नए रंगरूटों को गुरिल्ला युद्ध, हथियार चलाने और आईईडी बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। रिपोर्ट में नक्सली कमांडरों ने बताया है कि युवाओं के बीच माओवादी विचारधारा से जुड़ने की इच्छा कम हो रही है, इसलिए नई भर्तियों में उन्हें परेशानी हो रही है। नए रंगरूटों के बिना, क्षेत्र में नक्सलवाद का अस्तित्व ही खतरे में है।
गांववालों को धमकी देकर जबरन भर्ती
सरेंडर करने वाले एक नक्सली ने बताया कि युवा अब माओवादियों के साथ विचारधारा से प्रभावित होकर नहीं जुड़ रहे हैं बल्कि उन्हें मजबूर किया जा रहा है। माओवादी गांवों में पंचायत बुलाते हैं और एक निश्चित संख्या में बच्चों और युवाओं को सेना में शामिल होने का फरमान सुनाते हैं। गांव का जो परिवार उनके फरमान की अनदेखी करते हैं, उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। माओवादी गांव के लोगों पर दबाव डालते हैं कि वे अपने बच्चों को संगठन में शामिल करें, नहीं तो उन्हें गांव से निकाल दिया जाएगा। पहले माओवादी युवाओं और नाबालिगों को अपने कल्चरल विंग चेतना नाट्य मंच में भर्ती करते थे। उनका माइंडवॉश किया जाता था, फिर उन्हें हथियार थमाया जाता था और गुरिल्ला वॉर के लिए ट्रेंड करते थे। मगर अब माओवादियों ने लंबे प्रोसेस को दरकिनार कर छोटे बच्चों और नाबालिगों के हाथ में सीधे बंदूक थमा दी है। पुलिस इसे रोकने के लिए नए सिरे से अभियान चलाएगी।
मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म कर देंगे: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म कर दिया जाएगा। इसके बाद से छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने अभियान छेड़ दिया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation