• Latest
  • Trending

अब मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान

November 1, 2025
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान

जल्द शुरू होने वाला है गंगा एक्सप्रेसवे - यात्री सिर्फ सात घंटे में पहुंच जाएंगे गंतव्य तक

by Blitzindiamedia
November 1, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ब्लिट्ज ब्यूरो

मेरठ। क्रांति धरा मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से सफर करने की सोच रहे यात्रियों का यह सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। मेरठ से प्रयागराज तक के 594 किलोमीटर के इस आधुनिक एक्सप्रेसवे को लेकर लगभग सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। जल्द ही इसको लेकर यूपीडा द्वारा ट्रायल प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिससे कि आने वाले समय में यात्रियों को बेहतर सुविधाओं के बीच प्रयागराज संगम तक सफर करने का अवसर मिल पाए।
गंगा एक्सप्रेस-वे की बात की जाए तो कुल 594 किलोमीटर का यह एक्सप्रेसवे तैयार किया गया है जिससे मेरठ से प्रयागराज तक की दूरी मात्र सात घंटे में पूरी हो सकेगी। इसमें मेरठ से प्रयागराज तक कुल 1498 स्ट्रेक्चर हैं। इसमें 1494 स्ट्रेक्चर लगभग कंप्लीट हो गए हैं। वहीं अन्य चार का निर्माण कार्य भी अंतिम फेज में है। जैसे ही यह कंप्लीट हो जाएगा, उसके बाद ट्रायल प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा जिससे कि आम यात्रियों के लिए हाईवे को खोलने से पहले हर तकनीकी जांच का पालन कर लिया जाए। वहीं मेरठ से बदायूं तक की अगर बात की जाए तो लगभग सभी निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। उससे आगे ही इसमें कार्य बचा है। ऐसे में संभावना है कि यह संपूर्ण काम नवंबर तक कंप्लीट हो जाएगा। उसके बाद आम जनमानस के लिए यह एक्सप्रेसवे खोल दिया जाएगा।
कई शहरों से जुड़ा है एक्सप्रेस-वे
गंगा एक्सप्रेसवे की बात की जाए तो यह सिर्फ प्रयागराज ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कई शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ता हुआ नजर आ रहा है। एक्सप्रेस-वे की शुरुआत मेरठ के बिजौली गांव के पास से होगी। जहां से अभी मेरठ- बुलंदशहर एक्सप्रेस में भी होकर गुजरता है।
गंगा एक्सप्रेस के माध्यम से यात्री मेरठ से हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, प्रतापगढ़ से होते हुए प्रयागराज तक पहुंचेंगे।
बताते चलें कि गंगा एक्सप्रेसवे-मार्ग शुरु होने के पश्चात यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इसको हरिद्वार से जोड़ने की कवायद को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई है। आने वाले समय में हरिद्वार और प्रयागराज और मेरठ के बीच अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इस हाईवे की अधिकतम स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation