• Latest
  • Trending
Now students of Atal Residential Schools will visit ISRO

अब इसरो की सैर करेंगे अटल आवासीय विद्यालयों के छात्र

August 23, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब इसरो की सैर करेंगे अटल आवासीय विद्यालयों के छात्र

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 23, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Now students of Atal Residential Schools will visit ISRO
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना अटल आवासीय विद्यालयों के छात्र इन दिनों अपनी नियमित पढ़ाई के साथ-साथ अंतरिक्ष विज्ञान, मशीन क्रिएशन और ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसी एडवांस एक्टिविटीज से भी जुड़ रहे हैं। छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के प्रयासों के क्रम में अटल आवासीय विद्यालयों में 15 दिवसीय स्पेशल एकेडमिक्स एवं एक्टिविटीज का आयोजन किया गया। छात्रों को इन नई तकनीकों से जोड़ने के लिए अटल आवासीय विद्यालय की ओर से विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया।

अंतरिक्ष उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी
कार्यक्रम में छात्रों को अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने के साथ ही भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें मशीनों, कोडिंग और सेंसर तकनीक की बुनियादी जानकारी भी दी गई और उन्हें व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराया गया। इसके बाद छात्रों ने भी ऑटोमैटिक लाइट, स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक, स्मार्ट डस्टबिन और फुल रोवर ड्रोन जैसे एडवांस तकनीकी मॉडल बनाकर सभी को हत्प्रभ कर दिया। इस दौरान स्पेस आर्ट और बेस्ट प्रोडक्ट डेवलपमेंट कांप्टीशन का भी आयोजन हुआ, जिसमें विजेता रहे छात्रों को भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो के भ्रमण का अवसर मिलेगा, जहां वो इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर सकेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

हर विद्यालय से एक छात्र का होगा चयन
अटल आवासीय विद्यालयों का संचालन उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। बोर्ड की सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजल भारद्वाज ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा से भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बहुत अच्छे नतीजे देखने को मिल रहे हैं। 15 दिवसीय उत्कृष्ट अटल प्रोग्राम के माध्यम से छात्रों की प्रतिभा एवं कौशल को निखारने का प्रयास किया गया। इस दौरान स्पेस आर्ट और बेस्ट प्रोडक्ट डेवलपमेंट कांप्टीशन में विजेता रहे छात्रों को इसरो भेजे जाने की योजना है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय से एक विजेता छात्र का चयन किया जाएगा।

18 मंडलों में इन विद्यालयों की शुरुआत
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माण श्रमिकों के बच्चों और कोरोना काल में अपने माता-पिता को गंवाने वाले बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए अटल आवासीय विद्यालयों का शुभारंभ किया है। सरकार ने समस्त 18 मंडलों में इन विद्यालयों की शुरुआत की है और योजना बाकी बचे 57 जनपदों में भी विद्यालय शुरू करने की है।

छात्रों ने इसरो के साथ की ब्रह्मांड की खोज
कार्यक्रम के तहत विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए एक अनोखा अवसर प्रदान करते हुए, ‘इसरो के साथ ब्रह्मांड की खोज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सत्र में छात्रों को अंतरिक्ष अन्वेषण के मूलभूत सिद्धांतों का परिचय दिया गया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation