• Latest
  • Trending
Now Railways will also provide priests for Pind Daan

अब पिंडदान के लिए पुरोहित भी उपलब्ध कराएगा रेलवे

August 17, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब पिंडदान के लिए पुरोहित भी उपलब्ध कराएगा रेलवे

एमपी के इन शहरों से गुजरेगी स्पेशल ट्रेन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 17, 2024
in राज्य
0
Now Railways will also provide priests for Pind Daan
ब्लिट्ज ब्यूरो

भोपाल। भारतीय रेलवे अब यात्रियों की संवेदनाओं से भी जुड़ने जा रहा है। दरअसल, श्राद्धपक्ष के दौरान बड़ी संख्या में लोग बिहार के गयाजी जाते हैं। ऐसे में रेलवे ने निर्णय लिया है कि अब इच्छुक यात्रियों को रेलवे टिकट के साथ पुरोहित सुविधा भी विभाग ही उपलब्ध कराएगा।

इसके लिए राजधानी में भोपाल रेल मंडल और आईआरसीटीसी की ओर से ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई जिसमें भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ डीसीएम सौरभ कटारिया और आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र बोरवन ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

नया कानून : असम में मुस्लिम शादियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी

आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए 2000 लोगों की होगी नियुक्ति

इसमें 20 सितंबर को एक ट्रेन रवाना होगी, जो सनातन संवेदनाओं को देखते हुए गंगा सागर और गयाजी भी जाएगी। सबसे खास बात यह है कि यह ट्रेन पितृपक्ष के दौरान 26 सितंबर को बिहार राज्य के गया भी पहुंचेगी। जहां इच्छुक पर्यटक अपने पितरों का पिंडदान कर सकेंगे जिसके लिए आईआरसीटीसी बाकायदा पुरोहित बुक कर, पितृ पिंडदान पूजन की व्यवस्था करने जा रहा है।

पंडों को दी जानी वाली दक्षिणा भी निर्धारित
इतना ही नहीं तीर्थ स्थल पर यात्रियों से कर्म काण्ड में दान दक्षिणा के नाम पर होने वाली लूट से बचाने इन पुरोहितों को दी जाने वाली दक्षिणा राशि भी आईआरसीटीसी ने तय करवा दी है। हर पिंडदान पूजन के लिए 501 रुपये आईआरसीटीसी की तरफ से ही निर्धारित कर दिए गए हैं।

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन
भारतीय रेल के लिए यात्रियों की सुविधा और टिकटिंग के लिए काम करने वाली इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन शुरु किया जा रहा है। आगामी सितंबर माह से शुरू हो रहे दूसरे चरण में देश भर से फिर 11 ट्रेनें रवाना हो रही हैं।

इसी कड़ी में क्षेत्र के छह रेल मंडलों के साथ मिलकर काम करने वाले आईआरसीटीसी के भोपाल कार्यालय ने दो ट्रेनें इसी तरह से चलाने की खुद तैयारी शुरू कर दी है और यात्रियों की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

कब कौन सी ट्रेन होगी रवाना
पहली ट्रेन 4 सितंबर को दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन, इटारसी एवं नागपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी। यहां से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। 9 रात्रि और 10 दिन की इस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं त्रिवेंद्रम के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

इसके लिए यात्रियों को स्लीपर क्लास श्रेणी में प्रति व्यक्ति 18200 खर्च करने पड़ेंगे, इसे इकोनॉमी श्रेणी का नाम दिया गया है। वहीं, थर्ड एसी में प्रति व्यक्ति 30250 और सेकेंड एसी में प्रति व्यक्ति 40000 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

दूसरी ट्रेन 20 सितंबर को पुरी गंगासागर भव्य काशी यात्रा के नाम से रवाना होगी। यह ट्रेन मध्य प्रदेश के ही इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं अनूपपुर स्टेशनों होते हुए जाएगी। इस यात्रा में पुरी, गंगा सागर, गया, वाराणसी एवं अयोध्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा

सबसे खास बात यह है कि पुरी गंगासागर के लिए जाने वाली यह दूसरी ट्रेन पितृपक्ष के दौरान 26 सितंबर को गया भी पहुंचेगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation