• Latest
  • Trending

अब बंकरों में छिपे पाक के परमाणु हथियार भारत के निशाने पर

July 11, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब बंकरों में छिपे पाक के परमाणु हथियार भारत के निशाने पर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 11, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पाकिस्तान जैसे गैरजिम्मेदार और आतंकपरस्त देश के परमाणु हथियारों को तबाह करने की नौबत आए तो भारत इस मिशन को कैसे अंजाम देगा? इजरायल-ईरान के बीच 12 दिन तक चली जंग में अमेरिका ने इसका मुकम्मल रास्ता दिखाया है। अमेरिकी एयरफोर्स के बी-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर जेट ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों (फोर्दो, नतांज और इस्फाहान) पर 14000 किलो वजन वाला बंकर बस्टर बम गिराकर उसे तबाह कर दिया।
अब जरा सोचिए यदि ऐसी स्थिति पैदा हो कि रीजन में शांति स्थापित करने के लिए पाकिस्तान के परमाणु हथियारों और उसके ठिकानों का बर्बाद करना पड़े तो भारत क्या करेगा? अमेरिका से सीख लेकर डीआरडीओ यानी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बंकर बस्टर सिस्टम डेवलप करने पर काम शुरू कर दिया है। भारत के पास भी जल्द ही अल्ट्रा मॉडर्न और दुनिया में सबसे घातक और प्रभावी बंकर बस्टर सिस्टम होगा। हाल में ही यह बात सामने आई है कि डीआरडीओ देसी बंकर बस्टर सिस्टम प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। कोई टाइमलाइन तो नहीं बताई गई है, लेकिन इस सिस्टम के जल्द ही डेवलप होने की उम्मीद जताई जा रही है। भारत का यह कदम चीन और पाकिस्तान की सिरदर्दी बढ़ाने के लिए पर्याप्त है।
पश्चिम में भारत की सीमा पाकिस्तान और पूरब एवं उत्तर में चीन से लगती है। खतरनाक बात यह है कि चीन और पाकिस्तान दोनों ही परमाणु हथियार संपन्न देश है। इनमें पाकिस्तान की गिनती दुनिया के सबसे गैरजिम्मेदार देशों में होती है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत ने परमाणु हमले की धमकी देने वाले बड़बोले पाकिस्तान को अपनी प्रचंड शक्ति का आभास करा दिया। दरअसल, इंडियन एयरफोर्स ने एसयू-30एमकेआई फाइटर जेट से पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर अटैक कर उसे व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचाया। सामरिक रूप से महत्वपूर्ण नूर खान एयरबेस को भी निशाना बनाया गया था। इस एयरबेस से कुछ ही दूर किराना हिल्स पर पाकिस्तान का परमाणु ठिकाना है। बताया जाता है कि यहीं पर धरती के अंदर पाकिस्तान ने अपने परमाणु हथियारों का जखीरा छुपा रखा है, ऐसे में नूर खान एयरबेस पर अटैक से पाकिस्तान सरकार और सेना की चूलें हिल गई थीं। भारत के आक्रामक तेवर को देखते हुए पाकिस्तान कथित तौर पर अमेरिका और यूएई से युद्धविराम की गुहार लगाने लगा था। नूर खान एयरबेस पर अटैक के दौरान भारत ने बंकर बस्टर सिस्टम की कमी शिद्दत से महसूस की। अब इस कमी को दूर करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।
बंकर बस्टर प्रोजेक्ट
माहौल को भांपते हुए भारत अब देसी बंकर बस्टर सिस्टम डेवलप करने की दिशा में जोरशोर से काम करने लगा है। डीआरडीओ अमेरिका की तरह बंकर बस्टर बम बनाने के बजाय बंकर बस्टर मिसाइल सिस्टम डेवलप कर रहा है। इसके लिए इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 को मॉडिफाई किया जा रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation